Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने अपने समर्थकों के साथ इस मामले में कोतवाल समेत थाने के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह और अरविंद कुमार तथा आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, शिकोहाबाद के लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के मामले में पकड़ने के लिए रविवार रात करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे।

आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती अंजलि (28) उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी जिस पर पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर कथित रूप से लात मार दी। इससे वह गिर गई।

परिजनों के अनुसार गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे शिकोहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया।

परिजनों के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अंजलि की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गौरव को छोड़ दिया।

अंजलि की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि अंजलि ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसकी हालत भी गंभीर है और उसे आगरा भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इस बीच, सुमन दोपहर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिकोहाबाद थाने में कोतवाल समेत पूरे थाने के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

इससे पहले, सुमन की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक अंजलि के गांव लभऊआ भी पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

Tags: फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश
Previous Post

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
Next Post

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

Recent Posts

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by admin
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group