अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सितंबर 2026 को अयोध्या आगमन और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम को देखते हुए जिला व यातायात पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।
कार्यक्रम के दौरान शहर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम और भीड़ की समाप्ति तक अयोध्या शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि, एम्बुलेंस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
8 सितंबर को अयोध्या में लागू होने वाले प्रमुख ट्रैफिक प्रतिबंध एवं डायवर्जन
अयोध्या शहर क्षेत्र:
- सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा: रामपथ पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
- पोस्ट ऑफिस तिराहा: पुलिस लाइन व रिकाबगंज तिराहे की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित।
- पुलिस लाइन तिराहा: रामपथ व पुष्पराज की ओर प्रवेश बंद।
- पुष्पराज चौराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित।
- तहसील तिराहा: गुरु गोविंद सिंह चौक की तरफ जाने पर रोक।
- गुरु गोविंद सिंह चौक (कैंट रेलवे स्टेशन): पुराना भाजपा कार्यालय की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित।
- अग्रसेन चौराहा: बहू बेगम मकबरा तिराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद।
- रामनगर तिराहा: बहू बेगम मकबरा तिराहा की ओर आवाजाही बंद।
- बहू बेगम मकबरा तिराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक।
- रिकाबगंज चौराहा: कसाब बाड़ा एवं रामपथ की तरफ प्रवेश बंद।
- फतेहगंज चौराहा: जीआईसी की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
- कसाब बाड़ा तिराहा: जीआईसी की तरफ जाने पर रोक।
- ऋषिटोला तिराहा: जीआईसी की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित।
- मनूचा तिराहा: जीआईसी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित।
- उदया फ्लाई ओवर के नीचे: रामपथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद।
- बेनीगंज चौराहा: रामपथ की तरफ प्रवेश बंद।
- आंख अस्पताल तिराहा: रामपथ पर वाहनों का जाना मना।
- गुदड़ी बाजार चौराहा: रामपथ की ओर प्रवेश प्रतिबंधित।
- नियावां तिराहा: रामपथ पर सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
अयोध्या धाम क्षेत्र:
- हनुमान गुफा: लता मंगेशकर चौक की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित।
- पुराना सरयू पुल: लता मंगेशकर चौक की ओर आवाजाही बंद।
- सब्जी मंडी रोड: पोस्ट ऑफिस तिराहा व रामपथ पर प्रवेश वर्जित।
- हनुमानगढ़ी चौराहा बैरियर: रामपथ की ओर वाहनों का जाना बंद।
- दंतधावन कुण्ड तिराहा बैरियर: रामपथ की तरफ आवाजाही प्रतिबंधित।
- श्रीरामअस्पताल तिराहा: रामपथ पर सभी प्रकार के वाहन बंद।
- टेढ़ी बाजार चौराहा: रामपथ पर प्रवेश वर्जित।
- रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग: रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद।
(नोट: यह डायवर्जन 8 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम और भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगा। केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट रहेगी।)