Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in देश
0


ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी मिली।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 अगस्त तक तीन योजनाओं के तहत सावधि जमा में 1,811.10 करोड़ रुपये जमा थे।

बयान में कहा गया है कि इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है।

मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई।

एसजेटीए ने बताया कि उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बुधवार को एक बयान में कहा, आय का कुछ हिस्सा अक्षय निधि के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है और दूसरा हिस्सा स्थापना कोष के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है। बाकी बची आय को मंदिर के कोष में रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के रोजमर्रा के खर्च मंदिर के कोष से पूरे किए जाते हैं जबकि बाकी रकम सावधि जमा में रखी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी अपनी सभी संपत्ति का सही ढंग से रखरखाव करना है।

मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसमें से 60,426 एकड़ जमीन ओडिशा के 24 जिलों में जबकि 395 एकड़ जमीन पश्चिम बंगाल समेत छह अन्य राज्यों में है।

मंदिर का सोना, हीरा और अन्य कीमती वस्तुएं कड़ी सुरक्षा के बीच ‘रत्न भंडार’ में रखी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 48 साल के अंतराल के बाद अभी इनकी सूची बनाई जा रही है।

Tags: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के
Previous Post

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

Next Post

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

Related Posts

देश

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

September 3, 2026
अयोध्या

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

September 3, 2026
Featured

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

September 3, 2026
देश

Bengaluru में 3.7 टन एक्सपायर्ड शिशु आहार जब्त, FSSAI ने ब्रिटिश लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में कई शिशु खाद्य उत्पाद किया जब्त

September 3, 2026
Next Post

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

Recent Posts

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर दिए...

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और...

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नई दिल्ली, बाजार में बढ़ती ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों की मांग के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने...

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

देवरिया के मूल निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला...

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नयी दिल्ली, हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने कहा है कि सामान्य इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) को इस बात के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group