Thursday, September 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
in Featured, देश
0


नयी दिल्ली, हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने कहा है कि सामान्य इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) को इस बात के प्रमाण के रूप में नहीं समझना चाहिए कि हृदय पूरी तरह से रोगमुक्त है।

डॉ. चंदोला ने हालांकि कहा कि ईसीजी एक महत्वपूर्ण नैदानिक उपाय है, लेकिन केवल इसके आधार पर हृदय के समग्र स्वास्थ्य का निर्धारण नहीं किया जा सकता और न ही इससे कोरोनरी धमनियों में किसी रुकावट की पहचान की जा सकती है।

कोरोनरी धमनी वे रक्त वाहिकाएं हैं, जो हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व से युक्त खून पहुंचाती हैं।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट लंग्स डिजीज रिसर्च सेंटर’ (आईएचएलडी) के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. चंदोला ने कहा कि कई लोग गलती से यह मान लेते हैं कि सामान्य ईसीजी हृदय रोग की आशंका को समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि इसके कारण लोग उन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनके लिए चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है।

डॉ. चंदोला ने कहा कि उन्होंने ऐसे कई मरीजों का इलाज किया है, जो दिल का दौरा पड़ने से कुछ समय पहले तक पूरी तरह स्वस्थ और शारीरिक रूप से सक्रिय दिखाई देते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसे मरीजों को देखा है, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने से पहले उसी सुबह कई किलोमीटर तक दौड़ लगाई थी। वे तंदुरुस्त, सक्रिय थे और उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य थीं। फिर भी, कुछ ही मिनटों के भीतर उनकी स्थिति में नाटकीय रूप से बदलाव आ गया।’’

डॉ. चंदोला ने कहा कि चुनौती केवल यह नहीं है कि लोग हृदय संबंधी स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं, बल्कि यह भी है कि बहुत से लोग उन संकेतों से अनजान हैं, जिनके लिए चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है, या फिर वे नियमित जांच के महत्व को नहीं समझते।

उन्होंने बताया कि ईसीजी हृदय में विद्युत संकेतों को रिकॉर्ड करता है और यह आकलन करने में मदद करता है कि हृदय किस प्रकार काम कर रहा है, लेकिन यह कोरोनरी धमनियों में मौजूद रुकावटों या इनकी गंभीरता का पता नहीं लगा सकता।

डॉ. चंदोला ने कहा, ‘‘सामान्य ईसीजी न तो भविष्य में होने वाली हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव की गारंटी है और न ही यह इस बात की पुष्टि करता है कि हृदय पूरी तरह स्वस्थ है।’’

उन्होंने कहा कि कई ऐसे मरीज इलाज के लिए देर से पहुंचते हैं और बाद में याद करते हैं कि उन्हें कुछ हल्के लक्षण महसूस हुए थे, जिन्हें उन्होंने मामूली समझकर नजरअंदाज कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इन लक्षणों में सीढ़ियां चढ़ते समय हल्की सांस फूलना शामिल हो सकता है, जिसे पर्याप्त रूप से तंदुरुस्त न होना मान लिया जाता है; भारी भोजन के बाद कंधे में असहजता होना, जिसे आमतौर पर गैस या अपच समझ लिया जाता है; तेज धड़कन महसूस होना, जिसे तनाव से जुड़ा हुआ मान लिया जाता है और लगातार थकान रहना, जिसे अक्सर बढ़ती उम्र का प्रभाव समझ लिया जाता है।

डॉ. चंदोला ने कहा कि ऐसे लक्षणों को समय रहते पहचानना और चिकित्सकीय सलाह लेना अधिक गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है।

Tags: Normal ECG के बावजूद
Previous Post

वाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान को धुआं का चेतावनी अलार्म बजने पर लखनऊ हवाईअड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Next Post

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

Related Posts

देश

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026
देश

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

September 3, 2026
अयोध्या

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

September 3, 2026
देश

Bengaluru में 3.7 टन एक्सपायर्ड शिशु आहार जब्त, FSSAI ने ब्रिटिश लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में कई शिशु खाद्य उत्पाद किया जब्त

September 3, 2026
Next Post

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

Recent Posts

बसपा अकेले लड़ेगी देश के सभी चुनाव, मायावती का ऐलान- कांग्रेस और RSS की कथनी-करनी में अंतर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर दिए...

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और...

ऑर्गेनिक खाद्य खरीदते समय रहें सावधान, FSSAI ने बताया असली जैविक उत्पाद पहचानने का तरीका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नई दिल्ली, बाजार में बढ़ती ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों की मांग के बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने...

राम मंदिर के पहले CEO बने देवरिया के लाल जितेंद्र मिश्रा, गांव में बंटी मिठाइयां; डॉ. निर्मला यादव बनीं पहली महिला ट्रस्टी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

देवरिया के मूल निवासी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला...

Normal ECG के बावजूद आ सकता है हार्ट अटैक: जानिए क्यों केवल ईसीजी से नहीं पता चलती धमनियों की ब्लॉकज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 3, 2026
0

नयी दिल्ली, हृदय रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने कहा है कि सामान्य इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) को इस बात के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group