Tuesday, September 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ सम्मान से किया सम्मानित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच “स्थायी” संबंधों को समर्पित किया।

मोदी व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और संपर्क समेत कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ सम्मान प्राप्त कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थायी संबंधों को समर्पित करता हूं।’’

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस सम्मान के नाम में प्रयुक्त शब्द ‘दोस्तलिक’ से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां ‘दोस्तलिक’ शब्द दिन में सौ बार न बोला जाता हो। आज आपने वास्तव में इस शब्द के सार को सामने ला दिया है। ‘दोस्तलिक’ का अर्थ मित्रता है। यह शब्द अपने आप में भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों के केंद्र में मौजूद भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता है।’’

मोदी ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीयों की ओर से, मैं उज्बेकिस्तान की जनता, सरकार और अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सर्वोच्च सम्मान को बहुत विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे हमारे दोनों देशों के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा हमारी साझा विरासत को समर्पित करता हूं।’’

इससे पहले, मोदी ने मिर्जियोयेव के साथ वार्ता की, जिसके बाद भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ताशकंद से किर्गिस्तान की यात्रा करेंगे।

Tags: प्रधानमंत्री मोदी को
Previous Post

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने रिश्तदारों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Next Post

पंजाब-हिमाचल कॉरिडोर से 66.79 लाख से अधिक नशीली दवाएं जब्त, ‘ऑपरेशन वज्र 2.0’ के तहत ट्रक और चालक गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

August 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

August 31, 2026
Featured

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

August 31, 2026
देश

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

August 31, 2026
Next Post

पंजाब-हिमाचल कॉरिडोर से 66.79 लाख से अधिक नशीली दवाएं जब्त, 'ऑपरेशन वज्र 2.0' के तहत ट्रक और चालक गिरफ्तार

Recent Posts

UP Adhyapak Puraskar 2025: प्रदेश के 61 शिक्षकों का ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ के लिए चयन, देखें नाम

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

राज्य की भाजपा सरकार ने इस साल पांच सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह के लिए शिक्षकों का...

लखनऊ में टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक: भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से था नाराज, हजरतगंज पुलिस ने सुरक्षित उतारा

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या,  जमीन से जुड़े एक विवाद में मनमुताबिक कार्रवाई न होने से आहत अयोध्या जिले का एक युवक सोमवार को...

अयोध्या में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर पूर्व महापौर...

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों को एक नयी चेतावनी देते हुए कहा है...

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बलिया, नेपाल में आई त्रासदी में बलिया जिले की एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के लापता होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group