अयोध्या, बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी घोषित किये गए हैं।
चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन ने बताया कि बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव विजयी घोषित किए गए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद द्वेदी को 8 मतों से पराजित किया।
राम मिलन यादव को 89 मत वहीँ प्रमोद द्वेदी को 81 मत प्राप्त हुए हैं वहीँ अन्य प्रत्याशी रमेश कुमार शुक्ला व सन्तराम रावत को 8-8 मत पर संतोष करना पड़ा।
महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी घोषित किये गए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवेन्द्र श्रीवास्तव को 8 मत से पराजित किया।
अखिलेश अवस्थी को 85 मत प्राप्त हुए वहीं देवेन्द्र श्रीवास्तव को 77 मत प्राप्त हुए वहीं महामंत्री पद के अन्य प्रत्याशी देवेन्द्र तिवारी को 24 मत प्राप्त हुए।
इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन अब्दुल हई खान, गोरखनाथ तिवारी, मो0 फ़हीम खान, रामभोला तिवारी व शिववरदान तिवारी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अन्य सभी पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।










