Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Nepal River Tragedy: बुटवल में नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गया 34 वर्षीय प्रभात, शनिवार को बरामद हुआ शव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


सिद्धार्थनगर जिले का 34 वर्षीय युवक नेपाल में एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसकी जलधारा के साथ बह गया और उसका शव शनिवार को बरामद किया गया।

मृतक की पहचान प्रभात सोनी के रूप में हुई है जो नगर पंचायत, इटवा का निवासी था। वह शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ नेपाल गया था।

रिश्तेदारों के अनुसार, समूह बुटवल (नेपाल में) में एक नदी के पास चट्टानों पर बैठा था, लेकिन उसका जल स्तर अचानक बढ़ गया और धारा तेज हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, प्रभात बह गया।

परिवार के लोगों ने यह भी आशंका जताई कि पत्थर से टकराने के बाद उसके सिर पर चोट लगी होगी।

नेपाली अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया और शव शनिवार दोपहर को बुटवल (नेपाल में) में बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताओं के लिए वहां रखा गया है।

प्रभात के पिता अवधेश सोनी अन्य रिश्तेदारों के साथ शनिवार को नेपाल के लिए रवाना हो गये। उनके साथ इटवा नगर पंचायत के अध्यक्ष विकास जायसवाल भी थे।

परिजनों ने बताया कि प्रभात रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ मऊ-जिगिनिहवा स्थित ननिहाल गए थे। वहां से वह और उनके छोटे भाई शिवा सोनी, उनकी मां और अन्य रिश्तेदार नेपाल गये। यह दुर्घटना तब हुई जब वे नदी के बीच एक चट्टान वाली जगह पर बैठे थे और अचानक पानी बढ़ गया।

प्रभात के परिवार में उनकी पत्नी और चार साल तथा डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। इटवा थाने के प्रभारी अनिल कुमार दुबे भी परिवार के पास पहुंचे और शव मिलने की पुष्टि से पहले जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Tags: बुटवल में नदी का जलस्तर
Previous Post

प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

August 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर मामला दर्ज

August 29, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

AMU के स्‍नातक छात्र ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

August 29, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रक्षाबंधन की रात बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या, सुभाष नगर क्षेत्र में तनाव

August 29, 2026

Recent Posts

Nepal River Tragedy: बुटवल में नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गया 34 वर्षीय प्रभात, शनिवार को बरामद हुआ शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

सिद्धार्थनगर जिले का 34 वर्षीय युवक नेपाल में एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से उसकी जलधारा के साथ बह...

प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे पाटरी पार कर रहे पति-पत्नी की...

नेपाल आपदा कोष को गत तीन दिन में दो अरब रुपये का मिला दान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

नेपाल के 'प्रधानमन्त्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष' (Prime Minister's Disaster Relief Fund) में सहायता राशि जमा करने के लिए आधिकारिक...

रूदौली बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी घोषित

by Atul Narain Srivastava
August 29, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी...

गोरखपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक निजी बालिका माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा (15) का चार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group