Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप पर उठे सवाल, खिलाड़ियों-कोचों को समझ नहीं आ रहा जटिल गणित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

एम्सटेलवीन, विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा की बजाय उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं का गणित लगा रहे मीडिया और प्रशंसकों के जेहन में एक ही सवाल है कि पारंपरिक नॉकआउट क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल की बजाय प्रारूप में बदलाव करके इसे पेचीदा बनाने की क्या जरूरत थी।

मसलन भारतीय पुरूष हॉकी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना अभी अगर मगर के फेर में फंसा हुआ है। इंग्लैंड को अर्जेंटीना से हारने के बाद भी पहले दौर के तीन अंक मिले हुए हैं । भारत को इंग्लैंड से दूसरे दौर में नहीं खेलना है लिहाजा उसके पास दो ही मैच थे जिसमें से वह पहला नीदरलैंड से हार चुका है । इसके बावजूद तकनीकी तौर पर उसे अभी बाहर नहीं कहा जा सकता।

इस तरह की पेचीदगियां अन्य टीमों के साथ भी है जिसने मीडिया को तो हैरान परेशान कर ही रखा है, साथ ही प्रशंसकों को ‘क्वार्टर फाइनल’ के रोमांच से भी वंचित कर दिया । एफआईएच रैकिंग में नीचे काबिज कई टीमों को लगता है कि यह प्रारूप छोटी टीमों के साथ न्याय नहीं करता।

चिली महिला हॉकी टीम की कप्तान 34 वर्ष की स्ट्राइकर मैनुअला उरोज ने भाषा से कहा ,‘‘दुर्भाग्य से यह हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ प्रारूप नहीं था । इसे लेकर क्या कहूं , समझ में नहीं आता । कुछ टीमों को यह सही लगता है और कुछ को गलत । लेकिन हमें नियम पता हैं और अच्छा खेलना है बस ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले विश्व कप में भी प्रारूप अलग था जिसे समझना मुश्किल था । अगर एफआईएच को लगा कि यही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है तो नये प्रारूप को लागू किया गया ।

विश्व कप की मेजबान और विजेता रह चुकी एक अन्य टीम के कोच ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा ,‘‘ यह प्रारूप बड़ी टीमों को ही बढावा देता है । अगर वे पहले दौर में जीते हैं तो दूसरे दौर में भी उनके पास आगे जाने के लिये अंक हैं । इसमें अब दूसरे दौर में नॉकआउट के जीत हार के रोमांच की बजाय समीकरणों का गणित अहम हो गया है । इससे खेल का मजा भी कम हो गया है ।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम कोच जोंडी इनोकी ने कहा ,‘‘यह बहुत चुनौतीपूर्ण प्रारूप है । इस समय विश्व हॉकी दो भागों में बंटी हुई है और पहले हिस्से में शीर्ष आठ नौ टीमें आती हैं जबकि दूसरे हिस्से में हमारे जैसी टीमें हैं । हमें इसका बहुत अनुभव करना पड़ता है ।

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ लेकिन हमें सिर्फ सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना है और उम्मीद है कि इस प्रारूप से यह संवाद बढेगा कि भविष्य में बेहतर टूर्नामेंट कैसे आयोजित हों । ’’

वहीं जापान के कोच ताकाहाशी अकीरा ने दुभाषिये की मदद से कहा ,‘‘ हमारी कोई शिकायत नहीं है लेकिन सभी टीमों को आगे बढने का बराबरी से मौका मिलता तो और बेहतर होता ।’’

नीदरलैंड में एक वेबसाइट के लिये काम करने वाले अनुभवी हॉकी पत्रकार रेमन मिन ने कहा कि दूसरे दौर में इतना ज्यादा गणित करना पड़ रहा है कि टीमों के प्रदर्शन, रणनीति और खेल पर से ध्यान हट गया है जो सही नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘यहां मीडिया सेंटर में बैठकर काफी गणना करनी पड़ रही है क्योंकि इतने सारे विकल्प सामने हैं । यह बहुत ज्यादा हो गया है जिससे फोकस उन चीजों से हट गया है जो मैच में अहम है । दर्शकों के लिये भी इसे समझना मुश्किल है क्योंकि उन्हें नॉकआउट की आदत है । अब इस प्रारूप के लिये इंटरनेट पर पढकर आना पड़ेगा वरना उसे समझ में नहीं आयेगा और मुझे नहीं लगता कि किसी के पास इतना टाइम है ।

भारतीय कोचों शोर्ड मारिन और क्रेग फुल्टोन ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कहा था कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी पसंद क्वार्टर फाइनल वाला प्रारूप है क्योंकि वे टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैच होते हैं ।

एफआईएच से नये प्रारूप पर टिप्पणी के लिये बार बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका ।

Tags: हॉकी विश्व कप: नए प्रारूप
Previous Post

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

IND vs SL: पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 300 रन

August 23, 2026
Next Post

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

Recent Posts

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

जापान के पूर्वी सहित तोक्यो क्षेत्र में रविवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 37 लोग...

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में स्कूल के एक सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके आवास पर...

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, शस्वी जायसवाल रविवार को यहां आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के...

गाजियाबाद: रोजमर्रा के विवाद से तंग आकर पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी बाल-बाल बची

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर चाकू मारकर...

जनसुनवाई में डीएम शशांक त्रिपाठी का एक्शन, लेखपाल निलंबित; चकमार्ग और सरकारी जमीनों से हटवाया कब्जा

by Atul Narain Srivastava
August 23, 2026
0

अयोध्या, जनसुनवाई में लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के अलग-अलग तहसील...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group