अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर के नेतृत्व में पुलिस, नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान आगामी जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
बैठक में नगर पालिका की टीम, बिजली विभाग के कर्मचारी, पुलिस अधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्या ने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।










