Saturday, August 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India vs Sri Lanka 2nd Test: कोलंबो में क्लीन स्वीप और सीरीज जीतने उतरेगा भारत, गिल-जायसवाल पर नजरें

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

कोलंबो, पहले टेस्ट मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर विदेशी धरती पर तीन साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी जबकि कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की निगाह बड़ा स्कोर बनाने पर होगी।

भारत ने विदेश में अपनी आखिरी टेस्ट श्रृंखला जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती थी। उसके बाद से भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ उनके घरेलू मैदान पर श्रृंखला बराबर की थी। इस बीच उसे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू धरती पर हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन अब भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत के साथ कुछ हद तक वापसी की है जिससे कप्तान गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर को राहत मिली होगी।

भारत अगर इस श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेता है, तो वह 57.58 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच सकता है। लेकिन यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार पर ही संभव हो पाएगा। डार्विन में पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाला बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है।

भारत को इस मैच में गिल और जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली छह पारियों में दो शतक बनाए हैं।

लेकिन पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया था। उन्हें विशेषकर बाएं हाथ की स्पिनर के सामने दिक्कत हो रही है। गॉल में दोनों पारियों में उन्हें खब्बू स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने आउट किया। इसके अलावा कप्तान के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

गिल ने कप्तानी संभालने के बाद 10 टेस्ट मैचों में 73 से अधिक के औसत से 1100 रन बनाए हैं। वह कप्तान के रूप में विदेश में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे।

जायसवाल की समस्या थोड़ी और गंभीर है। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ नयी दिल्ली में शतक बनाने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है।

जायसवाल तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट या चिप शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं जो चिंताजनक है। गॉल में पहली पारी में रन आउट होने के बाद जायसवाल दूसरी पारी में भी इसी तरह से आउट हुए थे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने खेल के इस पहलू में सुधार करने के लिए शुक्रवार को एसएससी में नेट पर काफी समय बिताया। भारत के तेज गेंदबाजों और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ऑफ स्टंप के बाहर की उस लाइन को निशाना बनाया, जिससे जायसवाल को कट या चिप शॉट खेलने के लिए लुभाया जा सके।

लेकिन इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इस तरह की गेंदों को बिना छेड़े हुए स्टंप्स के पास से बिना गुजरने दिया। अगर वह मैच में भी इसी तरह का धैर्य बनाए रखते हैं तो बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इस पर भी सब की नजर रहेगी कि कुलदीप यादव अंतिम एकादश में जगह बना पाते हैं या नहीं। पहले मैच में पिच से काफी मदद मिलने के बावजूद उन्होंने दो पारियों में 25 ओवरों में सिर्फ एक विकेट लिया था।

कुलदीप पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने प्रति ओवर चार से अधिक रन लुटाए। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के अधिक बल्लेबाजों को देखते हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

लेकिन सिर्फ एक मैच के बाद किसी सीनियर गेंदबाज को टीम से बाहर करना गलत संकेत दे सकता है। कुलदीप ने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलेगी। लेकिन अंतिम निर्णय काफी हद तक यहां की पिच पर निर्भर करता है, जिसे पिछले दो दिनों में पानी डालकर उसकी पकड़ बनाए रखी गई है।

श्रीलंका को अगर श्रृंखला में वापसी करनी है तो उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को धैर्य के साथ खेलना होगा। उन्हें उम्मीद होगी कि शानदार फॉर्म में चल रहे कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे को टीम में शामिल करने से सकारात्मक बदलाव आएगा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, साहन अरच्चिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांता, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायका, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

Tags: India vs Sri Lanka 2nd Test
Previous Post

4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ-सर्दी की ये दवाएं बैन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Next Post

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिका में बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी: भारतीय नागरिक जय गोस्वामी कनाडा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कतर भागने की थी फिराक

August 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

कनाडा में गुरुद्वारे पर पेचकस से हमला: ग्रंथी समेत दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

August 22, 2026
file photo
अंतराष्ट्रीय

यमन-सोमालिया तट के पास मरीन डकैती: AK-47 से लैस डाकुओं ने ‘MT Sibu 1’ और ‘Lutuf’ पर किया कब्जा

August 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई गैंग: FBI को तलाश भारतीय नागरिक कमल की, जबरन वसूली की साजिश में गिरफ्तारी वारंट जारी

August 21, 2026
Next Post

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

Recent Posts

UP IPS Transfer: संभल से बिजनौर तबादला होने पर रो पड़े एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, वीडियो हुआ वायरल

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

संभल, प्रदेश में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद संभल से बिजनौर स्थानांतरित किए गए पुलिस अधीक्षक (एसपी)...

FSSAI Strict Action: नेस्ले, कोका-कोला और पेप्सिको समेत कई बड़ी कंपनियों को FSSAI का नोटिस, भ्रामक विज्ञापनों पर कसा शिकंजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने हाल के महीनों में भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबल संबंधी नियमों का पालन...

ग्रामर्षि अकादमी भूमि विवाद: पूर्व सांसद हरिओम पांडे के परिवार पर लगे आरोप निराधार, डॉ. अंजू पांडे ने पेश किए दस्तावेज

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या स्थित ग्रामर्षि अकादमी इंटरनेशनल की भूमि को लेकर उठे विवाद पर संस्थान की प्रबंधक डॉ. अंजू पांडे ने स्थिति...

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली...

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील स्थित लीलावती बाल शिक्षा निकेतन में SDRF टीम ने बाढ़, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group