प्रयागराज जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि कुछ महिला श्रमिक धान की बेरन रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सूरवल साहनी की तरफ जा रही थीं, तभी ट्रैक्टर के आगे चल रही मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अचानक गिर गया।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर के चालक ने व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।
मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में करीना (18) और कमला (50) की मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल महिला श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।










