Friday, August 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

NEET-UG व पेपर लीक मामला: FAIMA ने SC में NTA के उपायों पर उठाए सवाल, पूछा- राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू क्यों नहीं हुईं?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
in देश
0

नयी दिल्ली, द फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने परीक्षा पेपर लीक रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से बताए गए उपायों की पर्याप्तता को लेकर उच्चतम न्यायालय में सवाल उठाए हैं।

एफएआईएमए ने एनटीए के हलफनामे पर अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करते हुए कहा कि लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026 में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रावधान होने चाहिए, जिसमें प्रश्नपत्र तैयार करने वाले, जांच करने वाले या अन्य अधिकृत लोग अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए सामग्री की नकल करके, उसे साझा करके या अन्य तरीके से किसी अनधिकृत व्यक्ति को उपलब्ध करायें।

एफएआईएमए कहा, ‘‘जब किसी व्यक्ति को अत्यंत गोपनीय सामग्री की जिम्मेदारी सौंपी गई हो और वह भरोसे का दुरुपयोग करता है, तो कानून में ऐसे कृत्य को गंभीर अपराध मानते हुए अधिक कड़ी सजा और दंड का प्रावधान होना चाहिए, जो वर्तमान लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026 में शामिल नहीं है।

एफएआईएमए ने कहा कि केंद्र सरकार ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चस्तरीय कार्यबल गठित किया है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि पहले गठित डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को अक्षरश: लागू क्यों नहीं किया गया।

एफएआईएमए ने कहा, ‘‘यह स्पष्टीकरण जरूरी है क्योंकि छात्र बार-बार पेपर लीक की घटनाओं का सामना नहीं कर सकते और हर साल एक नई समिति बनाए जाने की स्थिति स्वीकार्य नहीं है, जबकि पिछली समितियों की सिफारिशों को पूरी तरह लागू भी नहीं किया गया।

अधिवक्ता तन्वी दुबे के माध्यम से एफएआईएमए ने कहा कि राधाकृष्णन समिति ने 2024 में अपनी एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कुल 101 सिफारिशें की गई थीं।

एफएआईएमए ने कहा कि इन सिफारिशों में परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) शामिल थीं। उसने कहा कि इसके बावजूद 2026 में पेपर लीक की एक घटना सामने आई और अब एक और कार्यबल गठित करने की जरूरत बताई जा रही है।

नीट-यूजी पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की संरचना एवं कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से सात सदस्यीय राधाकृष्णन समिति का गठन किया था।

सरकार ने प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में ढांचागत सुधारों के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कार्यबल भी गठित किया है।

शीर्ष अदालत एफएआईएमए की याचिका सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इनमें से एक याचिका में नीट-यूजी जैसी मेडिकल प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एनटीए की जगह एक मजबूत और स्वायत्त संस्था गठित करने या एनटीए के पुनर्गठन का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

पेपर लीक के आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।

वर्ष 2024 में नीट-यूजी के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद उच्चतम न्यायालय ने परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था, लेकिन पेपर लीक रोकने और सार्वजनिक परीक्षाओं को रद्द करने के लिए मानदंड तय करने समेत कई निर्देश जारी किए थे।

Tags: NEET-UG व पेपर लीक मामला
Previous Post

FSSAI की सख्त कार्रवाई: एमवे, इमामी और बॉन बिस्किट्स समेत 6 कंपनियों ने हटाए ‘100%’ वाले भ्रामक दावे

Next Post

सऊदी अरब भेजी जा रही 56 किलो मेथंफेटामाइन जब्त: DRI ने मकई की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

August 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या: BPCL 21 अगस्त को लॉन्च करेगी ‘भारतगैस लाइट ज़िप’, 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, तुरंत मिलेगा नया कनेक्शन

August 20, 2026
देश

झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक

August 20, 2026
क्राइम

बिहार: गोपालगंज में उगाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी और बिचौलिया गिरफ्तार

August 20, 2026
Next Post

सऊदी अरब भेजी जा रही 56 किलो मेथंफेटामाइन जब्त: DRI ने मकई की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Recent Posts

श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से मिठाई बेचना अमेजन को पड़ा भारी, CCPA ने लगाया एक लाख का जुर्माना

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की इकाई अमेजन सेलर सर्विसेज पर अपने मंच पर...

अयोध्या: BPCL 21 अगस्त को लॉन्च करेगी ‘भारतगैस लाइट ज़िप’, 4 घंटे में मिलेगा सिलेंडर, तुरंत मिलेगा नया कनेक्शन

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा अयोध्या में अपनी नई प्रीमियम एलपीजी सेवा 'भारतगैस लाइट ज़िप' (Bharatgas Lite ZIP)...

कन्नौज: पेड़ कटवाने व जातिवाद के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल गेट पर किया घेराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करके बृहस्पतिवार सुबह...

अयोध्या: सोहावल तहसील का लेखपाल उत्कर्ष दीप रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 20, 2026
0

अयोध्या, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण) टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सोहावल...

झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 20, 2026
0

झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं तक के माध्यम से नियुक्त किये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group