Tuesday, August 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: आरोपियों की पहचान और अमानवीय फोटो-वीडियो पोस्ट करने पर पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
in देश
0

उच्चतम न्यायालय ने आरोपी व्यक्तियों की पहचान उजागर करने वाली या उन्हें अमानवीय तरीके से प्रस्तुत करने वाली ऑनलाइन सामग्री को पोस्ट करने से पुलिस संगठनों को रोकने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को केंद्र, सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सोशल मीडिया मंच ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से जवाब मांगा।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यामूर्ति वी. मोहना की पीठ ने जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता हेमेंद्र पटेल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन की दलीलों पर गौर किया और केंद्र सरकार, राज्यों और सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी किए।

अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड श्रुतंजय भारद्वाज के माध्यम से दायर याचिका में राज्यों को अपने पुलिस सोशल मीडिया खातों से ऐसे पोस्ट तत्काल हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, जिनमें आरोपियों के चेहरे या पहचान उजागर होते हैं अथवा उन्हें अमानवीय तरीके से प्रस्तुत किया गया हो।

याचिका में कहा गया, प्रतिवादी राज्यों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने-अपने पुलिस संगठनों द्वारा सोशल मीडिया मंच के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश बनाएं, ताकि खास तौर पर ऐसी कोई भी सामग्री अपलोड न हो सके जिससे आरोपियों के चेहरे/पहचान उजागर हों अथवा उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाया गया हो।

याचिका में ऐसी तस्वीरों या वीडियो का जिक्र किया गया है जिनमें आरोपी हथकड़ी पहने, रस्सियों से बंधे, डंडों से पीटे जाते, घुटनों के बल बैठाए गए या सीढ़ियों से घसीटे जाते हुए दिख रहे हैं।

याचिका में खासकर भविष्य में इस तरह की सामग्री प्रकाशित होने से रोकने के लिए राज्यों को पुलिस संगठनों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए उचित दिशानिर्देश बनाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

याचिका में ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ और ‘एक्स कॉर्प’ को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ सहित अपने अपने मंचों के लिए उचित नीतियां और उपयोगकर्ता दिशानिर्देश बनाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसी सामग्री पोस्ट न की जाए जिसमें आरोपियों की पहचान उजागर होती हो या उन्हें अमानवीय, अपमानजनक या गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार का शिकार होते दिखाया गया हो।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रतिवादी नंबर 31 और 32 (सोशल मीडिया कंपनियां) को निर्देश दिया जाए कि वे अपने सोशल मीडिया मंच यानी ‘इंस्टाग्राम’ और ‘फेसबुक’ के लिए उचित नीतियां और उपयोगकर्ता दिशानिर्देश बनाएं।

यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके मंच पर ऐसी कोई सामग्री पोस्ट नहीं हो जिससे किसी अपराध के आरोपी व्यक्तियों की पहचान उजागर हो या जिसमें आरोपी व्यक्तियों के साथ अमानवीय/अपमानजनक/गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार (जिसमें हिंसा भी शामिल है) को दिखाया गया हो। साथ ही, यदि ऐसी सामग्री पहले ही पोस्ट की जा चुकी है तो उपयोगकर्ता की रिपोर्ट पर उसे तुरंत हटाने के लिए एक औपचारिक, पारदर्शी और व्यवस्थित तंत्र स्थापित किया जाए।’’

याचिका में उपयोगकर्ताओं की ओर से शिकायत किए जाने पर ऐसी सामग्री को तुरंत हटाने के लिए एक औपचारिक, पारदर्शी और व्यवस्थित तंत्र स्थापित करने का भी अनुरोध किया गया है।

इस मामले में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ और ‘एक्स कॉर्प’ को प्रतिवादी बनाया गया है।

Tags: आरोपियों की पहचान और अमानवीय
Previous Post

चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए भाजपा प्रभारियों की हुई नियुक्ति

Next Post

सीएम योगी का कड़ा फरमान: रास्ता न दिलाने पर सस्पेंड होंगे लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार

Related Posts

देश

JSSC-CGL मामले में BSO गिरफ़्तार, अभय तिवारी के भाई-पत्नी से भी पूछताछ

August 18, 2026
अयोध्या

Ram Mandir Donation Theft Case: गृह विभाग ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

August 18, 2026
देश

गुजरात: डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1071.5 करोड़ की ठगी करने वाला रफीकुल बारपेटा से गिरफ्तार

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

August 17, 2026
Next Post

सीएम योगी का कड़ा फरमान: रास्ता न दिलाने पर सस्पेंड होंगे लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार

Recent Posts

Rajasthan ACB Arrests UP Cyber Police: सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल रिश्वत मामले में गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 18, 2026
0

राजस्थान के सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के चार...

JSSC-CGL मामले में BSO गिरफ़्तार, अभय तिवारी के भाई-पत्नी से भी पूछताछ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

चतरा, जेएसएसी-सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में सीआईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में...

गोरखपुर में फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

गोरखपुर के खजनी इलाके के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर दोस्ती कर 15 लाख रुपये से अधिक...

Anthropic vs Pentagon Dispute: एआई, बड़े पैमाने पर निगरानी और लोकतंत्र के भविष्य पर उठते गंभीर सवाल!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

फरवरी में अमेरिकी रक्षा विभाग ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक को ‘‘सप्लाई-चेन जोखिम’’ के रूप में नामित करने की धमकी दी...

बदायूं: एंबुलेंस’ और ऑटोरिक्शा की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो महिलाएं घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा की भिडंत हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group