Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल से टकराकर पेट्रोल टैंकर में आग, तीन लोगों की जलकर मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मालटारी-मिर्जापुर में ‘हाइडिल’ के पास डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे शॉर्ट सर्किट लगने से टैंकर में भीषण आग लग गई।

पुलिस के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा बुरी तरह से जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सगड़ी) देशराज सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे मालटारी-मिर्जापुर हाइडिल के पास डीजल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से टैंकर आग का गोला बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कटर से टैंकर को काटकर अंदर फंसे चालक और खलासी के जले हुए अवशेष बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि तीनों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ ले जाये गये हैं।

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा डीज़ल टैंकर ट्रांसफार्मर से टकराया 3 जिंदगियाँ हुई खाक ! #Azamgarh @azamgarhpolice pic.twitter.com/WWPRbvcAil

— Avneesh Upadhyay (@avneeshofficial) August 4, 2026

Tags: आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर पोल
Previous Post

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

Next Post

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में चांदी व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकली नोटों की गड्डियां देकर ले जाते थे असली चांदी

September 30, 2026
Next Post

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Recent Posts

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond...

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

रिपोट- अब्दुल जब्बार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर हाईवे ओवरब्रिज की दीवार पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र...

गुजरात उच्च न्यायालय ने पत्रकार रवि नायर की गिरफ्तारी के खिलाफ तत्काल सुनवाई का अनुरोध करने पर पत्रकार को लगाई फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने अडाणी एंटरप्राइजेज की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर की याचिका...

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

बांदा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की को गणेश पंडाल से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में...

हाथरस : सादाबाद में डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दूसरी पत्नी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

हाथरस, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group