Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पुलिस वाहन से दो व्यक्तियों को खींचने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने पुलिसकर्मियों से मारपीट किए जाने के दावे को खारिज किया है।

एसएसपी ने बताया कि दो और तीन अगस्त की मध्य रात्रि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के निकट कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में कुछ श्रद्धालु अपनी कांवड़ लेकर बैठे हुए थे तभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे सोनू और उसके साथी की मोटरसाइकिल से एक कांवड़ टकराकर खंडित हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब सोनू और उसके साथी को वाहन में बैठाकर ले जा रही थी, तभी कुछ कांवड़ियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

पांडेय ने कहा कि वीडियो में जिन लोगों के साथ मारपीट होती दिख रही है, वे पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सोनू और उसका साथी हैं।

https://t.co/CwyrpjWHN9

— MEERUT POLICE (@meerutpolice) August 4, 2026

उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान बीच-बचाव कर रहे एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और पेट में चोटें आई हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि सेक्टर पुलिस प्रभारी की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिस वालो को पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस वाले जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं, बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर लगने की सूचना पर 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिस वालों को… pic.twitter.com/sX1ZuYhzYS

— Dharmendra Singh (@dharmendra135) August 4, 2026

Tags: मेरठ में कांवड़ियों के
Previous Post

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

Next Post

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
Next Post

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group