Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लंदन के साउथम्पटन में किशोर की हत्या करने वाले ब्रिटिश सिख युवक की मां को हत्या में इस्तेमाल हथियार हटाने पर जेल!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 18, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

लंदन, दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के साउथम्पटन में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक ब्रिटिश सिख युवक की मां को हत्या में इस्तेमाल हथियार घटनास्थल से हटाने के आरोप में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।

किरण कौर (53) को शुक्रवार को साउथम्पटन क्राउन कोर्ट ने अपराधी की मदद करने का दोषी ठहराया था, जिसके बाद उसे तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

भारत में जन्मी किरण कौर को अपने बेटे विक्रम डिगवा द्वारा हेनरी नोवाक की हत्या में इस्तेमाल हथियार अपने कब्जे में लेने और जांच में बाधा डालने के उद्देश्य से उसे घटनास्थल से हटाने का दोषी पाया गया।

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) की वरिष्ठ अभियोजक केली न्यूमैन ने कहा, ‘‘हेनरी नोवाक की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह महज 18 वर्ष का था। हमारी संवेदनाएं उसके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं, जिन्होंने अपूरणीय क्षति झेली है।

उन्होंने कहा, ‘‘डिगवा ने इस निरर्थक हिंसा के बाद पुलिस से झूठ बोला और इसके तुरंत बाद किरण कौर ने हत्या में इस्तेमाल हथियार हटाकर तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य छिपाकर अपने बेटे की मदद करने का चयन किया जिसका उद्देश्य जांच में बाधा डालना था।

न्यूमैन ने कहा, ‘‘जो लोग हत्यारों को कानून से बचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि उन्हें भी अपने कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

डिगवा ने तीन दिसंबर 2025 को 18 वर्षीय नोवाक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पिछले महीने 23 वर्षीय डिगवा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसमें उसे पैरोल के लिए पात्र होने से पहले कम से कम 21 वर्ष जेल में बिताने होंगे।

इस मामले को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब आरोपी ने यह दलील दी कि हत्या में इस्तेमाल हथियार ‘कृपाण’ था, जिसे सिख धार्मिक परंपरा के तहत ब्रिटेन में कानूनी रूप से रखने की अनुमति है और उसने इसे आत्मरक्षा का मामला बताने की कोशिश की।

किरण कौर को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश विलियम मूसले ने कहा, ‘‘सिख धर्म का यह मूल सिद्धांत है कि कृपाण धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इसे कभी भी आक्रामक उद्देश्य से नहीं रखा जाता।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट है कि कृपाण का उपयोग तभी उचित माना जा सकता है, जब अत्यंत गंभीर और तत्काल खतरे की स्थिति हो। आपको इसका पूरा ज्ञान था।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘एक जिम्मेदार अभिभावक अपने बेटे के कृत्य पर उससे सवाल करता और उसे सही काम करने के लिए प्रेरित करता। इसके बजाय आप चाकू घर ले गईं और उसे अपने बेटों के कमरे में रखे अन्य औपचारिक तथा दूसरे हथियारों के साथ रख दिया।

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि किरण कौर ने भारत में कठिन जीवन बिताया था, लेकिन लगभग 30 वर्ष पहले विवाह के बाद ब्रिटेन आने पर उनका जीवन बेहतर हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘आपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे की रक्षा करने की गलत मंशा से यह कदम उठाया। आपके दोबारा अपराध करने की संभावना बहुत कम है।

इस बीच, दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके सांसद रॉबर्ट जेनरिक ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘किरण कौर ने अपने बेटे के साथ मिलकर उस समय हेनरी को नस्लवादी साबित करने की कोशिश की, जब वह सड़क पर तड़प रहा था। स्पष्ट रूप से, एक भारतीय नागरिक होने के नाते उसे अपने मूल देश भेजा जाना चाहिए, जहां वह एक लंबी सजा काटे।

डिगवा के बड़े भाई गुरप्रीत और पिता मोगा सिंह के खिलाफ अपराध में सहायता करने के आरोपों पर कानूनी कार्यवाही अभी जारी है।

वहीं, डिगवा की 21 वर्ष की न्यूनतम अवधि वाली आजीवन कारावास की सजा की भी अपीलीय अदालत में समीक्षा की जा रही है।

Tags: लंदन के साउथम्पटन में किशोर
Previous Post

अमेरिका ने रातभर ईरान में कई जगहों पर किये हमले, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल निशाने पर, संघर्ष गहराया

Next Post

Ukraine’s relentless attacks on Russia: आठ लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
Next Post

Ukraine's relentless attacks on Russia: आठ लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by admin
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group