Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukraine’s relentless attacks on Russia: आठ लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 18, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मॉस्को, रूस में रात के समय यूक्रेन द्वारा किये गए ड्रोन हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन की सेना रूस के भीतर ऊर्जा अवसंरचना और सैन्य ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रही है। इन हमलों का उद्देश्य मॉस्को के युद्ध प्रयासों को कमजोर करना और यूक्रेन पर क्रेमलिन के व्यापक आक्रमण के परिणामों का रूस के लोगों को एहसास कराना है। यह युद्ध अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने रात में रूस की प्रमुख ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के दो बड़े गोदामों को निशाना बनाया। इनमें से एक यूक्रेन की सीमा से लगभग 360 किलोमीटर दूर तांबोव क्षेत्र के कोतोव्स्क कस्बे में और दूसरा मॉस्को से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व स्थित इलेक्ट्रोस्टाल शहर में है।

दोनों गोदामों में आग लग गई थी, लेकिन वाइल्डबेरीज संस्थापक तात्याना किम ने शनिवार सुबह बाद में बताया कि कोतोव्स्क स्थित गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रूसी ऑनलाइन मीडिया संस्थानों द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में इलेक्ट्रोस्टाल स्थित गोदाम में भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है, जहां से धुएं का गुबार उठ रहा था।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, यूक्रेन के एक ड्रोन ने इलेक्ट्रोस्टाल के उत्तर स्थित नोगिंस्क शहर के एक तेल डिपो को भी निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई। एहतियात के तौर पर पास के एक प्रसूति अस्पताल और एक आवासीय इमारत को खाली करा लिया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले हमलों में मॉस्को और तांबोव क्षेत्रों में स्थित दो ‘‘महत्वपूर्ण रसद प्रतिष्ठानों’’ को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल आक्रामक देश प्रतिबंधित कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए कर रहा था, जिनका उपयोग ड्रोन और नौवहन उपकरणों के निर्माण में किया जाता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि एक तेल प्रतिष्ठान पर भी हमला किया गया।

तांबोव क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी पेरविशोव ने बताया कि कोतोव्स्क स्थित गोदाम में रात्रि पाली में काम कर रहे सात कर्मचारियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, मास्को क्षेत्र में कुल 37 लोग घायल हुए।

वोरोब्योव ने बताया कि इलेक्ट्रोस्टाल में ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन (प्री-स्कूल) की इमारत पर भी गिरा, जिससे आग लग गई। हालांकि, बाद में आग बुझा दी गई।

मॉस्को से लगभग 180 किलोमीटर पूर्व स्थित व्लादिमीर शहर में एक यूक्रेनी ड्रोन एक आवासीय इमारत से टकरा गया, जिससे आग लग गई। व्लादिमीर क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर अवदेयेव ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के विशेष अभियान बलों ने आजोव सागर और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित लक्ष्यों पर भी हमले किए।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात में रूस के 19 क्षेत्रों के ऊपर तथा क्रीमिया, आज़ोव सागर और काला सागर के ऊपर कुल 379 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

यूक्रेनी ड्रोन हमले में 7 लोगों की मौत

रूस के Tambov क्षेत्र के Kotovsk में Wildberries के एक वेयरहाउस पर ड्रोन हमला हुआ। यह हमला रात की शिफ्ट के दौरान किया गया।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 7 कर्मचारियों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हुए हैं। ज्यादातर घायलों को छर्रे… pic.twitter.com/1I3gfU6puu

— RT Hindi (@RT_hindi_) July 18, 2026

Tags: Ukraine's relentless attacks
Previous Post

लंदन के साउथम्पटन में किशोर की हत्या करने वाले ब्रिटिश सिख युवक की मां को हत्या में इस्तेमाल हथियार हटाने पर जेल!

Next Post

IRAN ने सीधे हमला करके कुवैत में अमेरिकी HIMARS (M142) रॉकेट लॉन्चरों को किया नष्ट, युद्ध विराम की संभावना खत्म!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post
sanketik photo

IRAN ने सीधे हमला करके कुवैत में अमेरिकी HIMARS (M142) रॉकेट लॉन्चरों को किया नष्ट, युद्ध विराम की संभावना खत्म!

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by admin
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group