Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया में पुलिस की पिटाई से मौत के आरोप में SHO लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक व्यक्ति की पुलिस पिटाई से मौत के आरोप के मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले आरोपी उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को निलंबित किया जा चुका है।

मामले में पुलिस उपनिरीक्षक, आरक्षी और ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि रेवती थाने के प्रभारी राज केशर सिंह को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, मनमाना आचरण और अक्षमता के आरोप में पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी मामले में आरोपी उपनिरीक्षक सचिन सरोज और कांस्टेबल अंकित सिंह को निलंबित किया गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील सिंह ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया था कि मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया जा रहा है।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया था कि रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी विशाल गोंड की तहरीर पर उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल अंकित सिंह, ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह, सूरज कन्नौजिया, उसके एक रिश्तेदार और प्रधान के चालक मनीष यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार, सात जुलाई की शाम विशाल गोंड मांस खरीदने के लिए खेदन चौराहे स्थित सूरज की दुकान पर गया था, जहां विवाद हो गया। आरोप है कि सूरज के रिश्तेदारों ने विशाल को लाठी-डंडों से मारने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से बचकर निकल गया।

गुप्ता के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह अपने चालक के साथ सूरज को थाने ले गए और विशाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आठ जुलाई को पुलिसकर्मी सचिन सरोज और अंकित सिंह विशाल के घर पहुंचे और उसके पिता कामजी गोंड (42) को थाने ले गए।

इसमें आरोप लगाया गया है कि विशाल को थाने बुलाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद ग्राम प्रधान और उसके चालक कामजी को अपने साथ ईंट-भट्ठे पर ले गए, जहां कथित तौर पर उनकी पिटाई कर उन्हें बगीचे में छोड़ दिया गया।

तहरीर के मुताबिक, गांव के बच्चों ने कामजी को बेहोशी की हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 10 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई। वाराणसी में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इस संबंध में थाना स्थानीय द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

— Ballia Police (@balliapolice) July 13, 2026

Tags: बलिया में पुलिस की पिटाई
Previous Post

भदोही: यूपी से शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दाम पर बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

Next Post

Thailand: बैंकॉक के पब में भीषण आग; 27 लोगों की मौत; 63 घायल, 22 की हालत गंभीर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

Thailand: बैंकॉक के पब में भीषण आग; 27 लोगों की मौत; 63 घायल, 22 की हालत गंभीर

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group