Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कर्नाटक में बगैर हेडलाइट चल रही रोडवेज बस का वीडियो वायरल, यात्री सुरक्षा को लेकर चिंता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 6, 2026
in देश
0

सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में कर्नाटक की एक रोडवेज बस बिना हेडलाइट के चलती दिख रही है और बस का स्टाफ स्थिति को संभालने के लिए मोबाइल फोन की ‘टॉर्चलाइट’ का इस्तेमाल कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इस कथित वीडियो में कल्याण कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम(केकेआरटीसी) की बस कलबुर्गी-चिंचोली मार्ग पर रात के समय घने अंधेरे में चलती दिख रही है और उसकी हेडलाइट खराब है।

वीडियो में दिख रहा है कि चालक बस चला रहा है और परिचालक सामने की सड़क पर रोशनी करने के लिए मोबाइल फोन की टॉर्चलाइट का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे कथित तौर पर यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी थी। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात की है।

हालांकि, इस मामले पर परिवहन विभाग की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, बस शाम 7:30 बजे कलबुर्गी से चिंचोली के लिए निकलती है और लगभग 84 किलोमीटर का सफर तय करती है।

इस मामले को लेकर कर्नाटक में विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की खराब हालत को दिखाती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ‘नाकाम’ रहने का आरोप लगाया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से एक खटारा बस की हेडलाइट खराब होने के बाद यात्रियों को कलबुर्गी से चिंचोली तक लगभग 90 किलोमीटर का सफर मोबाइल फोन की टॉर्चलाइट के जरिये तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के कुशासन में सब कुछ अव्यवस्थित है। कल्याण कर्नाटक इलाके में पर्याप्त बसों की कमी के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जनता दल (सेक्युलर) ने भी कथित वीडियो को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस सरकार में शासन-व्यवस्था की ‘दयनीय’ स्थिति की आलोचना की।

जनता दल (सेक्युलर) ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और इस इलाके में बिना देरी किए सड़क पर चलने लायक बसें सेवा में लेने की मांग की।

बस की हेडलाइट खराब, मोबाइल टॉर्च के सहारे चलाई बस

कर्नाटक से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह से अंधेरे में डूबी है और फिर मोबाइल की टॉर्च के सहारे बस को चलाया जा रहा है.#karnataka #viralvideo pic.twitter.com/YwnoPEoqKt

— zingabad (@zingabad) July 6, 2026

Tags: कर्नाटक में बगैर हेडलाइट
Previous Post

जौनपुर: मोबाइल चैटिंग विवाद का खौफनाक अंजाम; महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: चढ़ावा अनियमितता मामले में चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, अस्थाई महामंत्री बने कृष्ण मोहन

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला: चढ़ावा अनियमितता मामले में चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, अस्थाई महामंत्री बने कृष्ण मोहन

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group