Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP ATS ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड जाकिर को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नकली नोटों के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके तार बांग्लादेश से जुड़े होने का संदेह है।

इस मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले और 25 हजार रुपये के इनामी एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान ज़ाकिर के तौर पर हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर दास मंडलपारा देवनापुर का निवासी है।

उसे मालदा से गिरफ्तार करने के बाद वाराणसी लाकर पूछताछ की गई। वह नवंबर 2024 में सारनाथ थाने में दर्ज एक मामले में फरार था।

बयान के अनुसार, एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह बांग्लादेश में छापी गई नकली भारतीय मुद्रा हासिल कर रहा था और पश्चिम बंगाल में मौजूद अपने लोगों के ज़रिए उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में इसकी आपूर्ति कर रहा था।

जांच के दौरान, एटीएस ने नवंबर 2024 में वाराणसी से मोहम्मद सुलेमान अंसारी और उसके साथी इदरीस को दो लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ़्तार किया था।

बयान के अनुसार पूछताछ के दौरान, दोनों ने बताया कि जाकिर उन्हें नकली नोटों की आपूर्ति करता था, जिसे रफीकुल नाम का एक अन्य व्यक्ति बांग्लादेश से भारत में तस्करी करके लाता था।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद इस गिरोह के ज़रिए नकली नोट अलग-अलग राज्यों में पहुंचाए जाते थे। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एटीएस ने जाकिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जो काफी समय से फरार था।

आरोपी को शुक्रवार को मालदा से गिरफ़्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए उसे वाराणसी लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नकली नोट से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए उससे पूछताछ जारी है।

Tags: UP ATS ने नकली नोटों की
Previous Post

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Next Post

Saxcy Movie Alpha: Alpha ने बॉक्स ऑफिस में कमाए 17.42 करोड़ रुपये; दो विशिष्ट खुफिया एजेंटों की कहानी पर आधारित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

Saxcy Movie Alpha: Alpha ने बॉक्स ऑफिस में कमाए 17.42 करोड़ रुपये; दो विशिष्ट खुफिया एजेंटों की कहानी पर आधारित

Recent Posts

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group