Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के कुर्क किए गए आम के बाग से सैकड़ों पेटी आम जब्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

सहारनपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के फरार पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और कथित खनन माफिया हाजी इकबाल के कुर्क किए गए आम के बाग से कथित तौर पर अवैध रूप से आम तोड़े जाने का मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार, मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित बाग से आम से भरी सैकड़ों पेटियां बरामद कर जब्त कर ली गई हैं और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

बेहट के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यह बाग उन संपत्तियों में शामिल है, जिन्हें हाजी इकबाल से जुड़ी कथित अवैध संपत्तियों के मामलों में सरकार ने कुर्क किया था।

उन्होंने कहा कि बाग को एक ठेकेदार के माध्यम से नीलाम किया गया था और उसे पट्टे (लीज) की निर्धारित राशि सरकारी खजाने में जमा करनी थी, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहा।

एसडीएम ने कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि जब्त किए गए बाग से बिना अनुमति आम तोड़े जा रहे हैं। इसके बाद लेखपाल और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचने पर बाग में आम से भरी सैकड़ों पेटियां मिलीं, जिन्हें लेखपाल ने जब्त कर लिया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार और उसके मजदूर वहां से फरार हो गए।

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कुर्क बागों या संपत्तियों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’’

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल पिछले लगभग चार वर्षों से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

उन्होंने कहा कि कथित अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों में सरकार अब तक हाजी इकबाल से संबद्ध करोड़ों रुपये मूल्य की कई संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

Tags: आम के बाग से सैकड़ों पेटी आम जब्त
Previous Post

US and Iran के बीच हुआ शांति समझौता, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होगा हस्ताक्षर

Next Post

दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद: पूर्व न्यायाधीश को धमकी, मांगी रिपोर्ट, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की ‘नस्स’ को ठहराया था वैध

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद: पूर्व न्यायाधीश को धमकी, मांगी रिपोर्ट, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की ‘नस्स’ को ठहराया था वैध

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group