Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर में पिता ने दो नाबालिग बेटों की मदद से अपनी बेटियों की पीट पीट कर की हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले के सेवराही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में बेटियों के प्रेम प्रंसग से नाराज पिता ने दो नाबालिग बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिग भाइयों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से पिता के अलावा अन्य परिजन और पड़ोसी घर से भाग गए हैं।

पुलिस के अनुसार सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा घाट के देवनारायण टोला निवासी रामप्रसाद मल्लाह की बेटियों लाली (20) और शीला (18) का गांव के दो युवकों के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों बहनें उनके साथ पिछले साल घर से कही चली गयी थीं। हालांकि करीब छह माह पूर्व दोनों लौट आईं। बाद में गांव वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अपने घर पर ही रह रही थीं।

पुलिस के मुताबिक रामप्रसाद ने सोमवार शाम अपने 14 और 12 साल के दो बेटों की मदद से दोनों बेटियों को कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से इतना पीटा कि दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पिता घर से भाग गया, जबकि दोनों बेटे घर पर ही थे।

रात आठ बजे गांव के चौकीदार पिंटू यादव को कहीं से घटना की भनक लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बहनों की खून से लथपथ लाश मिली।

देर रात अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, तमकुहीराज पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और छानबीन की। फारेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटियों के प्रेम प्रसंग और पूर्व में उनके अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग जाने की घटना के बाद से रामप्रसाद दुखी था।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है। प्रथम दृष्टया जांच में पिता व दो नाबालिग भाइयों के शामिल होने की बात सामने आई है। दोनों बहनों का अलग-अलग लड़कों से बात होती थी। पिता ने मना किया पर वे नहीं मानी तो इस वारदात को अंजाम दिया गया। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://t.co/2mclT33QvE

— Kushinagar Police (@kushinagarpol) June 9, 2026

Tags: कुशीनगर में पिता ने
Previous Post

चौंकाने वाली खबर: अमेरिकी नौसेना ने 24 भारतीय नाविकों वाले मर्चेंट शिप पर कथित तौर पर किया हमला

Next Post

बलिया: जनगणना कार्य में मोबाइल बंद कर लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
Next Post

बलिया: जनगणना कार्य में मोबाइल बंद कर लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित

Recent Posts

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group