Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज में महिला की हत्या कर गहने लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
कन्नौज में महिला की हत्या कर गहने लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर गहने लूटने वाले वांछित आरोपी शालू उर्फ शल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से महिला से लूटे गए गहने, लूटी गई मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 25 मई की दोपहर छिबरामऊ के बनवारी नगर में मंजू वर्मा की हत्या कर दी गई थी।

मृतका के पति राजीव वर्मा ने तहरीर में बताया कि वह बेटे सुभांशु के साथ दुकान से घर लौटे तो दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे में उनकी पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थीं, उनकी नाक से खून निकल रहा था और चेहरे पर चोट के निशान थे।

Join Our Whatsapp Group

तहरीर के आधार पर थाना छिबरामऊ में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान घर के पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति लाल मोटरसाइकिल लेकर पैदल जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी छिबरामऊ-फर्रुखाबाद रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास मौजूद है जिसके बाद छिबरामऊ थाना पुलिस और विशेष अभियान समूह/सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी शालू उर्फ शल्लू (37) ने पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से छह अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, एक चेन, एक मोटरसाइकिल, एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद किए।

पुलिस ने कहा, ‘‘पूछताछ में आरोपी शालू ने बताया कि वह महिला के पति राजीव वर्मा के लिए तीन साल पहले काम कर चुका है, इसलिए उसे परिवार के लोगों के आने-जाने का समय पता था। 25 मई को दोपहर करीब पौने दो बजे वह उनके घर पहुंचा। उस समय मंजू घर पर अकेली थीं। करीब दो घंटे तक घरेलू बातें करने के बाद उसने मंजू से 30 हजार रुपये उधार मांगे।

उसने कहा, ‘‘आरोपी ने कहा कि उस पर छह से सात लाख रुपये का कर्ज था और लोग उसे परेशान कर रहे थे। जब मंजू ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसने मंजू के चेहरे पर घूंसे मारे। मंजू बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद उसने मंजू के पहने हुए गहने उतारे और घर में खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शालू का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: कन्नौज में महिला की हत्या
Previous Post

नोएडा: छात्र की हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड के कुछ जिलों में 28, 29 मई को बारिश का आरेंज अलर्ट

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

उत्तराखंड के कुछ जिलों में 28, 29 मई को बारिश का आरेंज अलर्ट

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group