Sunday, May 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, ट्रेन की दो बोगियां पलटी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
Watch, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, ट्रेन की दो बोगियां पलटी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक ‘शटल’ ट्रेन में एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, ‘शटल’ ट्रेन क्वेटा छावनी से शहर के रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी कि तभी चमन फाटक के पास इसे निशाना बनाया गया।

बीएलए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हमला तब किया गया जब ट्रेन छावनी क्षेत्र से सैन्य कर्मियों को ले जा रही थी। सरकार ने हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर 14 लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें फ्रंटियर कोर के तीन जवान शामिल हैं।

Join Our Whatsapp Group

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि मीडिया में प्रकाशित खबरों में मरने वालों की संख्या इससे अधिक बताई गई है।

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि ‘शटल’ ट्रेन में असैन्य यात्री भी थे और विस्फोट से इंजन व तीन डिब्बे प्रभावित हुए।

बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

क्वेटा में रविवार को एक रेलवे ट्रैक के पास बम धमाका किया गया। AFP के अनुसार, विस्फोट में एक ट्रेन को निशाना बनाया गया, जो सेना के जवानों को लेकर जा रही थी। मरने वालों में आम नागरिकों के साथ सेना के जवान भी शामिल… pic.twitter.com/ky1vmuneWw

— RT Hindi (@RT_hindi_) May 24, 2026

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के वाहनों के शीशे और आस-पास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में सवार अधिकांश यात्री आगामी ईद के त्यौहार के लिए अपने घर जाने वाली संपर्क ट्रेनों को पकड़ने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “आतंकवाद के ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य पाकिस्तान की जनता के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, “हम आतंकवाद के हर रूप को खत्म करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।”

जियो न्यूज की एक खबर के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर विस्फोट के बाद पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने कहा कि विस्फोट के बाद सभी संबंधित संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उन्होंने जनता से विस्फोट स्थल के पास इकट्ठा न होने का आग्रह किया ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आपातकालीन टीमों को बिना किसी बाधा के बचाव कार्य करने में मदद मिल सके।

⚠️ THE BALOCHISTAN LIBERATION ARMY (BLA) has claimed responsibility for the deadly QUETTA TRAIN BOMBING in Pakistan 🇵🇰

The attack was reportedly carried out by the group’s FIDAYEE suicide unit, targeting passengers linked to security forces travelling from the QUETTA MILITARY… pic.twitter.com/7ou2EZ3ehG

— Shitik (@RitikV2) May 24, 2026

Tags: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला
Previous Post

DRI ने गोरखपुर में जब्त कीं विदेश में निर्मित तीन लाख सिगरेट

Next Post

Ayodhya, सरयू नदी में डूब रही मां-बेटी के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, सूझबूझ से बची दोनों की जान

Next Post
Ayodhya, सरयू नदी में डूब रही मां-बेटी के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, सूझबूझ से बची दोनों की जान

Ayodhya, सरयू नदी में डूब रही मां-बेटी के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, सूझबूझ से बची दोनों की जान

Recent Posts

  • Ayodhya, सरयू नदी में डूब रही मां-बेटी के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, सूझबूझ से बची दोनों की जान
  • Watch, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, 24 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, ट्रेन की दो बोगियां पलटी
  • DRI ने गोरखपुर में जब्त कीं विदेश में निर्मित तीन लाख सिगरेट
  • IPL 2026, कोलकाता vs दिल्ली: केकेआर और दिल्ली को प्लेऑफ की धुंधली उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
  • लखनऊ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मिली दिल्ली जीआरपी थाने में दर्ज जीरो एफआईआर

Recent Comments

  1. what is the best dose of topamax for weight loss on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. finpecia tablet on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in