Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला प्रकोप के बीच राज्यों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 24, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
गोरखपुर में मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्ची की मौत, मुकदमा दर्ज

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति (पीएचईआईसी) घोषित करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी बढ़ाने, अस्पतालों की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को 21 मई को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्या सलीला श्रीवास्तव ने कहा कि कांगो और युगांडा से सटे देशों में बीमारी फैलने का खतरा अधिक आंका गया है, जिनमें दक्षिण सूडान भी शामिल है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हालांकि वर्तमान आकलन के अनुसार प्रभावित अफ्रीकी क्षेत्र के बाहर के देशों के लिए जोखिम कम है, लेकिन व्यापक पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य प्रणाली के सभी स्तरों पर पर्याप्त तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता बनाए रखना जरूरी है।

मंत्रालय ने राज्यों को एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है, ताकि इबोला जैसे लक्षणों वाले असामान्य मामलों के समूहों की पहचान की जा सके, विशेषकर उन लोगों में जिनकी हाल में प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा का इतिहास रहा हो।

Join Our Whatsapp Group

परामर्श में बताए गए लक्षणों में बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर चकत्ते और आंखों का लाल होना शामिल हैं।

राज्यों को पृथक वार्ड, एम्बुलेंस, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), आवश्यक लॉजिस्टिक्स, प्रयोगशाला सहायता और गंभीर रोगियों के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

परामर्श में हवाई अड्डों और बंदरगाह स्वास्थ्य प्राधिकरणों, राज्य एवं जिला निगरानी इकाइयों तथा अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित सूचना साझा करने पर जोर दिया गया है।

मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ और स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी। इबोला जैसे लक्षण पाए जाने पर उन्हें जांच और उपचार के लिए निर्धारित पृथक केंद्रों में भेजा जाएगा।

एसओपी में प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों की 21 दिनों तक निगरानी, पृथकवास, संक्रमण रोकथाम, प्रयोगशाला जांच, संपर्क में आए लोगों की पहचान और चिकित्सकीय प्रबंधन के विस्तृत प्रोटोकॉल भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि वे मौजूदा तैयारियों की तत्काल समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी संभावित सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातस्थिति की समय पर पहचान और प्रतिक्रिया के लिए उपयुक्त व्यवस्था मौजूद हो।

Tags: स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला प्रकोप
Previous Post

IPL 2026 MI vs RR: रॉयल्स की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर, जीत के साथ विदा लेने की कोशिश करेगा मुंबई

Next Post

गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की जमीयत की मांग पर मुस्लिम संगठन लामबंद

Related Posts

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post
गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की जमीयत की मांग पर मुस्लिम संगठन लामबंद

गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की जमीयत की मांग पर मुस्लिम संगठन लामबंद

Recent Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group