Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

सीतापुर जिले में आंध्र प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक निजी बस एक मोटरसाइकिल से टकराकर खाई में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना संदना इलाके में मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब लगभग 40 श्रद्धालुओं को लेकर बस नैमिषारण्य और मिश्रिख से लखनऊ लौट रही थी।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक उसपर से नियंत्रण खो बैठा और वह (बस) सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गयी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Join Our Whatsapp Group

पुलिस का कहना है कि इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की भी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान प्रकाश कुमार (50) और टूर आयोजक शिव कुमार (40) के रूप में हुई है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से मछरेहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया तथा तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीतापुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक यात्री की स्थिति नाजुक है तथा उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद, जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मछरेहटा) और जिला अस्पताल का भी दौरा किया तथा घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली । उन्होंने अस्पताल अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Tags: सीतापुर में श्रद्धालुओं से
Previous Post

मेरठ में संविदा नर्स की हत्या, वार्ड बॉय और उसकी बहन पर मुकदमा दर्ज

Next Post

डीएम के दौरे में खुली रुदौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं की पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय पर रोड रेज का मुकदमा, खुद ने लगाया रिपोर्टिंग से बदले की साजिश का आरोप

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला

August 23, 2026
Next Post

डीएम के दौरे में खुली रुदौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं की पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज

Recent Posts

कन्नौज: पुलिस जीप से टकराई गोल्ड तस्करों की कार, 15 करोड़ का 10 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक मामूली सड़क हादसे ने कथित तौर पर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी नेटवर्क...

मिलावटी घी का भंडाफोड़: ‘श्रद्धा’, ‘श्री सारस’, ‘गोकुल’ ब्रांड पर FSSAI का प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का...

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता से ब्रह्मपुत्र मेल से एक...

यूट्यूबर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय पर रोड रेज का मुकदमा, खुद ने लगाया रिपोर्टिंग से बदले की साजिश का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ गाजियाबाद में उनकी कार को टक्कर मारने वाले एक मोटरसाइकिल सवार से अभद्रता करने के...

बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के करीब एक महीने बाद एक युवक का शव रविवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group