Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

सीतापुर जिले में आंध्र प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक निजी बस एक मोटरसाइकिल से टकराकर खाई में पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना संदना इलाके में मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब लगभग 40 श्रद्धालुओं को लेकर बस नैमिषारण्य और मिश्रिख से लखनऊ लौट रही थी।

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक उसपर से नियंत्रण खो बैठा और वह (बस) सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गयी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Join Our Whatsapp Group

पुलिस का कहना है कि इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की भी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान प्रकाश कुमार (50) और टूर आयोजक शिव कुमार (40) के रूप में हुई है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से मछरेहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया तथा तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीतापुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक यात्री की स्थिति नाजुक है तथा उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद, जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मछरेहटा) और जिला अस्पताल का भी दौरा किया तथा घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली । उन्होंने अस्पताल अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Tags: सीतापुर में श्रद्धालुओं से
Previous Post

मेरठ में संविदा नर्स की हत्या, वार्ड बॉय और उसकी बहन पर मुकदमा दर्ज

Next Post

डीएम के दौरे में खुली रुदौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं की पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में तीन नाबालिग छात्राएं लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

August 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

CM Yogi Big Decision: रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी अलर्ट

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमीन मालिक की सहमति के बिना नहीं हो सकता बैनामा, अपनानी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

August 23, 2026
Next Post

डीएम के दौरे में खुली रुदौली सीएचसी में अव्यवस्थाओं की पोल, एक बेड पर मिले कई मरीज

Recent Posts

IND vs SL: पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत मजबूत, पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 300 रन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

कोलंबो, देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार...

बलिया में तीन नाबालिग छात्राएं लापता, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं कक्षा आठ की तीन छात्राएं लापता...

sanketik photo

CM Yogi Big Decision: रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी अलर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28...

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमीन मालिक की सहमति के बिना नहीं हो सकता बैनामा, अपनानी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सड़क चौड़ीकरण के लिए निजी भूमि लेने के मामले में कहा है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group