Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बंगाल : अधिक आर्थिक सहायता के वादे और बदलती सोच ने महिला वोट को नया रूप दिया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 7, 2026
in देश, राजनीति
0

पश्चिम बंगाल में महिलाओं की चुनावी पसंद को नया आकार देने में अधिक आर्थिक सहायता राशि के वादे और मतदाताओं के रुझान में बदलाव ने संभवत: महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जिसके कारण विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करारी हार का सामना करना पड़ा।

राज्य के मतदाताओं में से लगभग आधी संख्या महिलाओं की है और उन्हें लंबे समय से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की एक मजबूत ताकत माना जाता रहा है।

तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ा दी जिसे सत्तारूढ़ पार्टी का महिलाओं के लिए राजनीतिक रूप से सबसे प्रभावशाली कल्याणकारी कार्यक्रम माना जाता था। सामान्य वर्ग के लिए यह सहायता 1,500 रुपये प्रति माह और आरक्षित वर्ग के लिए 1,700 रुपये प्रति माह कर दी गई।

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में प्रस्तावित ‘अन्नपूर्णा’ योजना के तहत 3,000 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया था जिससे संभव है कि तृणमूल की महिला मतदाताओं के बीच उसकी उल्लेखनीय पैठ बनी।

तृणमूल कांग्रेस ने 2011 से ही चुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक भागीदारी पर जोर दिया है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले चरण के मतदान में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में महिलाओं की मतदान दर 92.69 प्रतिशत रही, जो पुरुषों की 90.92 प्रतिशत मतदान दर से अधिक है।

हालांकि, दूसरे चरण के मतदान के आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं जिसमें 142 सीट पर मतदान हुआ था।नाम गुप्त रखने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हम विभिन्न क्षेत्रों से आंकड़े एकत्र कर रहे हैं। विस्तृत मतदानोत्तर विश्लेषण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

तृणमूल के एक नेता ने कहा कि सोमवार को घोषित चुनाव परिणामों से इस रुझान में बदलाव के संकेत मिले हैं।

वर्ष 2021 के चुनाव के मतदानोत्तर विश्लेषण से पता चला था कि लगभग दो करोड़ महिलाओं को ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना से प्रत्यक्ष लाभ मिला था जिसके तहत उन्हें प्रति माह 500 से 1000 रुपये तक की राशि प्रदान की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021 में लगभग 55-58 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने तृणमूल का समर्थन किया था। इस बार स्थिति बदलती दिख रही है। वित्तीय प्रोत्साहन अभी भी प्रासंगिक हैं लेकिन शायद अब वे एकमात्र निर्णायक कारक नहीं रह गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं को चुनावी प्रोत्साहन के बजाय अधिकार के रूप में देखा जा रहा है।

नेता ने समर्थन में गिरावट के कारणों के रूप में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जनता के गुस्से, अनसुलझे हाई-प्रोफाइल मामलों, भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपों और स्थानीय नेतृत्व स्तर पर कथित अहंकार जैसे कारकों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह धारणा कि केवल वित्तीय सहायता से चुनावी निष्ठा सुनिश्चित की जा सकती है, कमजोर होती दिख रही है। महिला मतदाता शासन और जवाबदेही पर अधिक जोर देती दिख रही हैं।

Tags: अधिक आर्थिक सहायता के वादे
Previous Post

चंद्रनाथ रथ: वायुसेना के जवान से कैसे बने थे शुभेंदु के सबसे भरोसेमंद

Next Post

LSG vs RCB 2026: एलएसजी के खिलाफ बल्लेबाजी में लय वापस पाने की कोशिश करेगी आरसीबी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
Next Post

LSG vs RCB 2026: एलएसजी के खिलाफ बल्लेबाजी में लय वापस पाने की कोशिश करेगी आरसीबी

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group