Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका के शीर्ष 10 वैज्ञानिक मृत्यु या लापता, ट्रंप प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 19, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

अंतरिक्ष, रक्षा और अन्य ग्रहों पर जीवन से संबंधित जानकारी रखने वाले कम से कम 10 शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं की मृत्यु या लापता होने से विवाद खड़ा हो गया है, जिसके चलते ट्रंप प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रमुख वैज्ञानिकों की मृत्यु या लापता होने के बारे में जानकारी दी गई तथा अगले डेढ़ सप्ताह में और भी विवरण उपलब्ध होगा।

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार, सबसे पहली मौत जुलाई 2023 में हुई थी। ‘नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी’ के भौतिक विज्ञानी माइकल डेविड हिक्स, जो धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों के विशेषज्ञ थे, का 30 जुलाई 2023 को निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया।

मिसौरी से रिपब्लिकन सांसद और प्रतिनिधि सभा की एक समिति के सदस्य एरिक बर्लिसन ने कहा कि वह काफी समय से कुछ वैज्ञानिकों के लापता होने की घटनाओं की ओर ध्यान दिला रहे हैं क्योंकि उन्हें ये घटनाएं ‘‘काफी संयोगवश’’ लग रही हैं।

सांसद ने तर्क दिया कि वैज्ञानिकों के साथ हुई घटनाएं लगभग ‘‘निश्चित रूप से’’ गोपनीय एयरोस्पेस, रक्षा और यूएफओ (उड़ने वाली अज्ञात वस्तुएं) संबंधी जानकारी तक उनकी पहुंच से जुड़ा है तथा इसमें चीन, रूस या ईरान के लोगों का हाथ हो सकता है।

सांसद ने टीवी कार्यक्रम ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ से कहा, ‘‘यह महज़ एक संयोग है, इसलिए हमें इसकी जांच करनी होगी। हमें अपने देश के शीर्ष जांचकर्ताओं, एफबीआई और हर एजेंसी को इस मामले की जांच करने के लिए कहना होगा।’’

बर्लिसन ने कहा कि कुछ वैज्ञानिक ‘‘सचमुच’’ में गायब हो गए, जिनके बारे में कोई सुराग नहीं है। इनमें वायुसेना के मेजर जनरल विलियम मैक्कलैंड भी शामिल हैं, जो फरवरी में लापता हो गए थे।

सांसद ने दावा किया कि मैक्कलैंड ने यूएफओ पर अपने शोध के संबंध में उनसे दो बार संपर्क करने की कोशिश की थी।

ट्रंप ने इन वैज्ञानिकों के साथ हुई घटनाओं को ‘‘काफी गंभीर मामला’’ बताया और कहा कि जिन वैज्ञानिकों के लापता होने या मृत्यु की खबरें आई हैं, उनमें से कुछ ‘‘बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति’’ थे। राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें इन मामलों के बारे में और जानकारी मिलेगी तथा पता चलेगा कि क्या इनके बीच कोई संबंध हो सकता है।

बृहस्पतिवार को जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इन मामलों के बीच कोई संबंध है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि ऐसा संयोगवश नजर आ रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि प्रशासन ‘‘सभी संबंधित एजेंसियों और एफबीआई के साथ मिलकर सभी मामलों की समग्र समीक्षा करने और उनमें मौजूद संभावित समानताओं की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

उनके बयान में कहा गया, ‘‘इस प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, और व्हाइट हाउस जानकारी मिलते ही सूचना प्रदान करेगा।’’ पूर्व में उन्होंने यह भी कहा था कि इन मामलों से जुड़े सवाल ‘‘वैध’’ हैं।

नोवार्टिस के अनुसंधानकर्ता जेसन थॉमस 12 दिसंबर 2025 को लापता हो गए। जब ​​वह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने उनके लापता होने की पुलिस को सूचना दी। उनका शव 17 मार्च 2026 को मैसाचुसेट्स की एक झील से बरामद किया गया।

परमाणु भौतिक विज्ञानी और एमआईटी के प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की 15 दिसंबर 2025 को बोस्टन के पास उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लॉस अलामोस के पूर्व कर्मचारी एंथनी चावेज 4 मई 2025 को लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार, पैदल घर से निकलते हुए देखा गया था।

मेलिसा कैसियस 26 जून 2025 को अपने घर से लापता हो गईं। कैसियस लॉस अलामोस राष्ट्रीय प्रयोगशाला में प्रशासनिक सहायक थीं।

नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के अनुसंधानकर्ता फ्रैंक माइवाल्ड का 4 जुलाई 2024 को 61 वर्ष की आयु में लॉस एंजिलिस में निधन हो गया।

मोनिका जैसिंटो रेजा जेपीएल की कर्मचारी थीं, जो 22 जून, 2025 को लापता हो गईं।

सोलह फरवरी 2026 को कार्ल ग्रिलमायर की उनके घर के बरामदे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलिफोर्निया टेक्नोलॉजी) में खगोल भौतिक विज्ञानी थे, जिन्होंने नासा के साथ मिलकर काम किया था और बाह्य ग्रहों के आसपास पानी की खोज की थी।

वहीं, 48 वर्षीय सरकारी ठेकेदार स्टीवन गार्सिया को आखिरी बार 28 अगस्त 2025 को अल्बुकर्क स्थित अपने घर से निकलते हुए देखा गया था।

गार्सिया ने कंसास सिटी नेशनल सिक्योरिटी कैंपस में संपदा संरक्षक के रूप में काम किया, जो परमाणु हथियारों के लिए गैर-परमाणु घटकों का निर्माण करता है।

Tags: अमेरिका के शीर्ष 10 वैज्ञानिक
Previous Post

सहारनपुर में बच्चे का इलाज कराने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मौलवी समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

Akshaya Tritiya 2026: इस दिन सोना खरीदने से क्या होता है? जानें शुभ मुहूर्त

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
Akshaya Tritiya 2026: इस दिन सोना खरीदने से क्या होता है? जानें शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026: इस दिन सोना खरीदने से क्या होता है? जानें शुभ मुहूर्त

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group