मुंबई, भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाकर संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई। हिंदी सिनेमा के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज दी।
उनकी गायकी की खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा थी—चाहे रोमांटिक गीत हों, ग़ज़ल, पॉप या फिर कैबरे सॉन्ग, हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
संगीत जगत की दिग्गज हस्ती के रूप में आशा भोसले को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रशंसक और तमाम कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आशा भोसले का जन्म आठ सितंबर 1935 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था। बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह उन्हें भी उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा दी थी। उनकी बहन मीना और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत से जुड़े हैं।










