Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP ATS ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र को किया गिरफ्तार, छद्म नामों और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
UP ATS ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र को किया गिरफ्तार, छद्म नामों और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में 19 साल के एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के एक बयान के अनुसार रविवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहारनपुर जिले के मानक मऊ इलाके के रहने वाले हारिस अली के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है कि यह गिरफ्तारी भारत में सक्रिय आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क की गतिविधियों की जांच के दौरान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि हारिस अली बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है और उस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया मंच और इंस्टाग्राम, सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के जरिए आईएसआईएस के कार्यकर्ताओं और हमदर्दों से जुड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में कुछ लोग ऑनलाइन ग्रुप बना रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि इन ग्रुप का मकसद आईएसआईएस की आतंकवादी विचारधारा और भारत समेत पूरी दुनिया में शरिया-आधारित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के उसके लक्ष्य का प्रचार करना, और भारत में इस आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों की भर्ती करना था।

अधिकारियों ने बताया कि इन ग्रुप का इस्तेमाल कथित तौर पर प्रचार सामग्री, चरमपंथी साहित्य और आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े निर्देश साझा करने के लिए किया जाता था।

बयान के अनुसार लखनऊ में एटीएस थाने में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

बयान के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर छद्म नामों और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करके कई ग्रुप बनाए थे जिनका मकसद समान विचारधारा वाले लोगों की भर्ती करना और आईएसआईएस का प्रचार-प्रसार करना था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ‘अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक अलग ग्रुप भी संचालित करता था और भारत तथा विदेश में आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बनाए रखता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया है।

Tags: UP ATS ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र को किया गिरफ्तार
Previous Post

भारतीय तेल टैंकर मंगलवार को पहुंचेगा भारत, जग प्रकाश ,जग लाडकी टैंकर सुरक्षित निकला

Next Post

अयोध्या पुलिस ने राहगीरों को झांसा देकर लूटने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Posts

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

Recent Posts

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group