Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रतापगढ़ में पति की हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
प्रतापगढ़ में पति की हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाघराय थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गोगौरी गांव के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) शैलेंद्र लाल ने कहा कि इस साल छह जनवरी को गोगौर गांव निवासी शेषमणि की पत्नी संगीता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह रात में गांव प्रधान के घर पर काम करके अपने घर लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर एक पुलिया के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले शेषमणि की बाद में प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लाल ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद थाना प्रभारी श्रवण कुमार और उनकी टीम ने संगीता और चार अन्य को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में गोगौर निवासी सचिन यादव, पुवांसी के नेवाजी का पुरवा निवासी नागेश कुमार यादव, महेशगंज क्षेत्र के पनाह नगर निवासी तसलीम और एक नाबालिग शामिल हैं। लाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कथित तौर पर स्वीकार किया।

सचिन यादव ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका संगीता के साथ संबंध था, जिसकी जानकारी शेषमणि को हो गई थी, जिससे दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कथित तौर पर संगीता ने सचिन से “शेषमणि को रास्ते से हटाने” को कहा और उसे भरोसा दिलाया कि खर्च वह उठाएगी। उन्होंने कहा कि उसने कथित तौर पर अपने आभूषण लाकर उसे बेचकर हत्या के लिए धन जुटाने को कहा।

लाल ने कहा कि इसके बाद सचिन ने नागेश, तसलीम और अन्य के साथ कथित तौर परसाजिश रची, 20,000 रुपये अग्रिम दिए और “काम” हो जाने के बाद 50,000 रुपये देने का वादा किया।

पुलिस ने कहा कि योजना के अनुसार,छह जनवरी की रात आरोपियों ने शेषमणि पर उस समय कथित तौर पर हमला किया, जब वह काम से लौट रहा था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

Tags: प्रतापगढ़ में पति की हत्या
Previous Post

बलिया में खनन अधिकारी को कुचलने के प्रयास के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने का दिया निर्देश

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
Next Post
गोरखपुर: योगी की चेतावनी- अगर महिलाओं के खिलाफ अपराध किया तो होगी यमराज से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी ने होली से पहले सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने का दिया निर्देश

Recent Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group