Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दागीं मिसाइलें; लक्ष्यों को सटीक रूप से बनाया निशाना

admin by admin
February 17, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर मिसाइलें दागने का अभ्यास शुरू कर दिया है। देश की कई अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों की खबर में यह जानकारी दी गई है।

अर्धसैनिक बल ‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की करीबी मानी जाने वाली ‘तसनीम’ अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में कहा कि ईरानी भूमि, तटों और द्वीपों से दागी गई मिसाइलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने लक्ष्यों को सटीक रूप से निशाना बनाया।

अमेरिका और ईरान मंगलवार को जिनेवा में ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता कर रहे हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है और ईरान बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास कर रहा है।

इस बीच, ईरान ने कहा कि वह अपने सैन्य अभ्यास की वजह से कई घंटों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रहा है।

दोनों देशों के बीच परमाणु वार्ता की शुरुआत के साथ ही ईरानी मीडिया ने घोषणा की कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर मिसाइलें दागी हैं। इसने यह भी कहा कि ईरान ‘‘सुरक्षा और समुद्री चिंताओं’’ के कारण जलडमरूमध्य को कई घंटों के लिए बंद कर रहा है।

अमेरिका द्वारा ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दिए जाने के बाद से यह पहली बार है कि ईरान ने जलडमरूमध्य के हिस्सों को बंद किया है, जो एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है।

ईरान ने सोमवार को उन जलमार्गों में समुद्री सैन्य अभ्यास की घोषणा की जो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग हैं और जिनके माध्यम से दुनिया के 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है।

तेहरान ने पूर्व में होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी का अभ्यास किया था, लेकिन उसने इस महत्वपूर्ण मार्ग को बंद करने की घोषणा नहीं की थी। दोनों देशों के बीच परमाणु वार्ता में ओमानी मध्यस्थ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ईरान के सरकारी टीवी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका के साथ बातचीत अप्रत्यक्ष होगी और इसमें केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, न कि घरेलू नीतियों पर, जिसमें पिछले महीने प्रदर्शनकारियों पर की गई उसकी कठोर कार्रवाई भी शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए मजबूर करने के वास्ते बार-बार बल प्रयोग करने की धमकी देते रहे हैं। वहीं, ईरान ने कहा है कि ऐसा होने पर वह जवाबी हमला करेगा।

ट्रंप ने हाल में हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर ईरान की घातक कार्रवाई को लेकर भी उसे धमकी दी है।

अरब प्रायद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित ओमान सल्तनत में छह फरवरी को वार्ता का पहला दौर अप्रत्यक्ष रूप से हुआ था। ईरानी अधिकारियों के चले जाने के बाद ही अमेरिकी झंडा लगी एसयूवी गाड़ियों ने महल के प्रवेश द्वार में प्रवेश किया। मंगलवार को हो रही वार्ता के लिए व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

हंगरी की यात्रा कर रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि मुश्किलों के बावजूद ईरान के साथ समझौता हो जाएगा।

Tags: Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य
Previous Post

सहारनपुर: जासूसी के मामले में 17 साल कैद सजा काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को स्वदेश भेजा

Next Post

रुक-रुक कर उपवास करना वजन घटाने के लिए अधिक प्रभावी नहीं

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
Next Post

रुक-रुक कर उपवास करना वजन घटाने के लिए अधिक प्रभावी नहीं

Recent Posts

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group