Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर: जासूसी के मामले में 17 साल कैद सजा काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को स्वदेश भेजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सहारनपुर, जासूसी से जुड़े मामले में अपनी सजा पूरी कर लेने वाले पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को सोमवार रात कड़ी सुरक्षा में पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज यादव ने बताया, “इकबाल का सोमवार रात सहारनपुर जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसे पंजाब में वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इकबाल जासूसी के मामले में गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में 17 साल तक कैद था। उसकी सजा 11 महीने पहले खत्म हो गई थी, जिसके बाद उसे 22 मार्च 2025 को रिहा कर दिया गया था और तब से वह कड़ी सुरक्षा में सहारनपुर हिरासत केंद्र में था। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे सोमवार रात सहारनपुर से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

यादव ने बताया कि इकबाल साल 2008 में सदर बाजार थाना क्षेत्र के हकीकत नगर इलाके में किराये के मकान में रह रहा था और उसने इसी पते पर जाली कागजात के जरिये मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिए थे।

यादव के मुताबिक, इकबाल ने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में खाता भी खुलवा लिया था। हालांकि, बैंक के मुख्य प्रबंधक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

यादव के अनुसार, मामले की जांच के आधार पर इकबाल के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि वह भारत में देवराज सहगल के नाम से रह रहा था और पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।

यादव ने बताया कि इकबाल को जासूसी और जालसाजी से जुड़े मामलों में 17 साल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने 2008 में इकबाल को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया था।

यादव के मुताबिक, जब पंजाब पुलिस इकबाल को सहारनपुर लाई, तो सच सामने आ गया कि वह पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था और उसके पास से कुछ नक्शे भी मिले थे।

उन्होंने बताया कि सजा पूरी होने के बाद इकबाल ने न्यायाधीश के सामने खुद को पाकिस्तान भेजे जाने की इच्छा जताई थी।

Tags: सहारनपुर: जासूसी के मामले में 17 साल
Previous Post

विराट कोहली और अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया

Next Post

Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दागीं मिसाइलें; लक्ष्यों को सटीक रूप से बनाया निशाना

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
Next Post

Iran ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दागीं मिसाइलें; लक्ष्यों को सटीक रूप से बनाया निशाना

Recent Posts

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद के बाद तीन...

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group