Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है। विभाग ने कहा कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की तैयारी और प्रसंस्करण स्थलों पर ‘गंभीर अनियमितताएं’ सामने आईं।

एफएसडीए की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में की गई छापेमारी के दौरान कीड़े-मकौड़ों और चूहों का प्रकोप, खराब हो चुके उत्पादों का इस्तेमाल तथा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों के भंडारण एवं प्रसंस्करण के लिए अलग-अलग उचित व्यवस्था का अभाव जैसी कई खामियां पाई गईं।

विभाग ने बताया कि कानपुर में टुंडे कबाबी, वाराणसी में एक मोमोज आउटलेट और आगरा में ‘अमृतसरी कुलचा’ आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गाजियाबाद में एसी एंटरप्राइज, फ्लोको क्लॉक्स, बीकानेरवाला और नत्थूज के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

एफएसडीए ने बताया कि कई स्थानों पर नालियों में जमा गंदा पानी और कचरा मिला, जिससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा था। इसके अलावा कई जगहों पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री को रखा और इस्तेमाल किया जा रहा था।

विभाग ने कहा, ‘‘कानपुर स्थित टुंडे कबाबी में स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में दुर्गंध थी। कच्चे मांस का उचित तरीके से भंडारण नहीं किया गया था और शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों के बीच कोई अलगाव नहीं था। नालियों में जमा पानी से दुर्गंध और दूषण की स्थिति बन रही थी। ’’

वाराणसी के एक मोमोज आउटलेट में पैक खाद्य पदार्थों पर भविष्य की निर्माण तिथियां अंकित पाई गईं। विभाग के अनुसार, वहां एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और सॉस भी रखे हुए थे और इस्तेमाल किए जा रहे थे।

एफएसडीए ने बताया कि आगरा में संजय पैलेस के पास स्थित ‘अमृतसरी कुलचा’ आउटलेट में स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। खाद्य पदार्थों को अनुपयुक्त कागज में पैक किया जा रहा था। दीवारों का पेंट उखड़ा हुआ था और एक्सपायरी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। विभाग ने सुधार होने तक प्रतिष्ठान बंद करने की सिफारिश की है।

गाजियाबाद के एसी एंटरप्राइज में डीप फ्रीजर में चिकन और मटन से खून का रिसाव पाया गया, जिससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने का खतरा था। वहां शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। प्रसंस्करण क्षेत्र और बेसमेंट में अत्यधिक गंदगी तथा खुले ढक्कन रहित कूड़ेदान मिले।

गाजियाबाद के युवराज नगर स्थित फ्लोको क्लॉक्स में डीप फ्रीजर बेहद गंदा पाया गया। वहां भी शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों के लिए अलग व्यवस्था नहीं थी। चिमनियों और अन्य उपकरणों पर गंदगी मिली तथा बर्तनों और उपकरणों की सफाई उचित तरीके से नहीं की जा रही थी।

विभाग के अनुसार, गाजियाबाद के राज नगर स्थित नत्थूज में नालियों में जमा कचरे के कारण दुर्गंध पाई गई। खाद्य परिसर में कीड़े-मकौड़ों और कॉकरोच का प्रकोप मिला। बची हुई मिठाइयों का अनुचित भंडारण, तेल का बार-बार इस्तेमाल और खुले कंटेनरों में खाद्य सामग्री रखने जैसी खामियां भी मिलीं। सब्जियां भी खुले में रखी हुई थीं, जिससे दूषण का खतरा था। विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित बीकानेरवाला में भी कीड़े-मकौड़ों का प्रकोप पाया गया। स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब थी। सफाई क्षेत्र में गंदगी, जाम नालियां और रसोई में खुले कूड़ेदान मिले। विभाग ने जनहित में लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।

एफएसडीए ने कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य पदार्थों के दूषण को रोकना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है।

विभाग ने बयान में कहा, निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद से वाराणसी तक 5 महानगरों में फास्ट फूड प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई। गंभीर अनियमितताओं पर 12 प्रतिष्ठानों और एक फूड कोर्ट का खाद्य कारोबार बंद, लाइसेंस निलंबित

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत फास्ट फूड रिटेल चेन एवं रेस्टोरेंट की विशेष… pic.twitter.com/i6bm9k9tjf

— UPFSDA (@UPFSDA) September 21, 2026

Tags: UP FSDA Action
Previous Post

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

September 22, 2026

Recent Posts

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group