Monday, September 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हराया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

सिडनी, तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी की शानदार गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां वर्षा से प्रभावित पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) पद्धति के तहत 21 रन से हरा दिया।

अरुंधति (22 रन पर चार विकेट), रेणुका सिंह (14 रन पर दो विकेट) और श्री चरणी (14 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम 18 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने इसके जवाब में जब उप कप्तान स्मृति मंधाना (17 गेंद में नाबाद 16) और जेमिमा रोड्रिग्स (तीन गेंद में नाबाद नौ) की पारियों से 5.1 ओवर में 50 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया।

भारत को इसके बाद विजेता घोषित किया गया क्योंकि 5.1 ओवर के बाद डीएलएस के तहत बराबरी का स्कोर 29 रन था।

भारत ने एकमात्र विकेट शेफाली वर्मा (11 गेंद में 21 रन) के रूप में गंवाया जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नई कप्तान सोफी मोलिन्यु की गेंद पर अपना विकेट गंवाया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2.2 ओवर में 22 रन बनाकर तेज शुरुआती की लेकिन बेथ मूनी (05) ने रेणुका की गेंद को हवा में लहराकर कवर्स में स्मृति मंधाना को कैच थमा दिया।

दूसरी सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल (10 गेंद में 18 रन) भी इसके बाद क्रांति गौड़ (39 रन पर एक विकेट) की बाहर की ओर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठीं।

एलिस पैरी (11 गेंद में 20 रन) और फोएबे लिचफील्ड (19 गेंद में 26 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की तेज साझेदारी करके पारी को संभाला। हालांकि जब यह जोड़ी भारत के लिए खतरा बनने लगी तब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अरुंधति की गेंद पर पीछे दौड़कर गोता लगाते हुए पैरी का शानदार कैच पकड़ा।

दीप्ति शर्मा (19 रन पर एक विकेट) ने एशले गार्डनर (04) को पवेलियन भेजा जबकि अरुंधति ने लिचफील्ड को ऋचा के हाथों कैच कराके 10वें ओवर की शुरुआत में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन कर दिया।

जॉर्जिया वेयरहैम (19 गेंद पर 30) और निकोला कैरी (12) ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

अरुंधति ने 14वें ओवर में जॉर्जिया को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि श्री चरणी ने अगले ओवर में निकोला की पारी का अंत किया।

अरुंधति ने डार्सी ब्राउन (01) को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। मेजबान टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 12 रन पर गंवाए।

ऑस्ट्रेलिया एक नए युग की शुरुआत कर रहा है क्योंकि जनवरी में टी20 टीम की कप्तान बनने के बाद सोफी टीम की कमान संभाल रही हैं।

Tags: भारत ने पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय
Previous Post

T20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति पर कायम रहेगा भारत

Next Post

बुर्का पहनी महिला ‘मन्नत’ पूरी होने पर कांवड़ लेकर संभल पहुंची

Related Posts

खेल

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

September 28, 2026
Featured

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

September 27, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
Next Post

बुर्का पहनी महिला ‘मन्नत’ पूरी होने पर कांवड़ लेकर संभल पहुंची

Recent Posts

दिल्ली में एक करोड़ की रंगदारी का मामला: ‘भाऊ गैंग’ से जुड़े आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहिणी के एक कारोबारी द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर उसकी...

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फेसबुक में 9 लाख और इंस्टाग्राम में 7 लाख फॉलोअर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ की विजेता निधि तिवारी की मौत की...

अमेठी में ट्रक-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक; हाइड्रा की मदद से निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

अमेठी जिले में जगदीशपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा...

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौत, गनर घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो...

IND vs WI 1st ODI : कोहली-गिल का शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दी मात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2026
0

भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group