अयोध्या, मरयम लायंस आई हॉस्पिटल रूदौली में आई क्यू सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 84 लोगो का निशुल्क परीक्षण किया गया।
सभी ज़रूरीमंद लोगों को निशुल्क चश्मे और दवाओं का वितरण किया गया तथा 38 आयुष्मान धारक मोतियाबिंद के रोगियों का निशुल्क फेंको ऑपरेशन हेतु पंजीकृत किया गया।
मुख्य अतिथि लायन अनिल खरे ने लायंस क्लब रूदौली द्वारा पिछले 45 वर्षों से अठारह हजार लोगों के निःशुल्क ऑपरेशन कराने के बारे में बताया।
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन डा नेहाल रजा ने लोगो को कार्निया दान करने के लिए प्रेरित किया, हॉस्पिटल के डॉ जफर खान, डॉ शिराज अहमद, प्रियांशी दीक्षित तथा चंद्रदेव भट्ट ने परीक्षण किया, शिविर में इरफान अहमद रघुकुल अग्रवाल तथा अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।










