Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा के एक छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक छात्रावास में रहने वाले बी-टेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित रूप से चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नॉलेज पार्क-3 में स्थित एक छात्रावास में बी-टेक द्वितीय वर्ष का छात्र उदित सोनी रहता था जो मूल रूप से झांसी का रहने वाला था।

कुमार ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ शराब पीकर देर रात छात्रावास में आया था जिसके कारण छात्रावास प्रबंधन ने उसे फटकार लगाई और उसका वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया।

उन्होंने बताया कि वीडियो मिलने पर विजय ने अपने बेटे को डांटा और इस घटना से क्षुब्ध होकर उदित छात्रावास की चौथी मंजिल से नीचे कूद गया।

कुमार ने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

Tags: नोएडा के एक छात्रावास की चौथी
Previous Post

अमेरिका में पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना में एक भारतीय समेत चार लोगों की मौत

Next Post

भारत का टी-20 में धमाका, सूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारियों से भारत ने रचा इतिहास

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाथरस में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालात में पड़े मिले दोनों के शव

September 27, 2026
अयोध्या

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

September 27, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
Next Post

भारत का टी-20 में धमाका, सूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारियों से भारत ने रचा इतिहास

Recent Posts

अयोध्या में 125 दुर्गा प्रतिमाएं अधर में, एडवांस लेकर टीम समेत मूर्तिकार उत्तम पाल फरार

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, शारदीय नवरात्र से पहले अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण से जुड़ा मामला सामने आया है।...

अयोध्या में आंधी-बारिश से मौत: मंत्री-विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले दो लोगों के...

OpenAI ने नवीनतम AI मॉडलों की ट्रेनिंग रोकी, अप्रत्याशित एजेंट व्यवहार के बाद बढ़ाई सुरक्षा जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली तथा चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि...

नेपाल में तिब्‍बत सीमा के पास हिमलुंग हिमाल में आधार शिविर पर हिमस्‍खलन के बाद 10 लोग लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

काठमांडू, नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल की चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद पर्वतारोहियों और...

UPI पर 0.4% MDR के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, मोबाइल दुकानदार QR कोड ढककर जताएंगे विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

नयी दिल्ली, यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के मोबाइल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group