Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के जब्त सामान को लेकर CJM की अदालत में वाद दाखिल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

देवरिया, धोखाधड़ी के आरोप में देवरिया जिला में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के दौरान जब्त सामानों लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(सीजेएम) की अदालत में वाद दाखिल किया गया है जिसपर 23 जनवरी को सुनवाई होगी।

अमिताभ ठाकुर के वकील भीमसेन राव ने सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में वाद दाखिल कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि अदालत ने इस मामले में कोतवाली सदर पुलिस थाना से रिपोर्ट तलब की है और मामले की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की।

याचिकाकर्ता का अदालत में पक्ष रखने वाले अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी के अनुसार पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को 9 और 10 दिसंबर की रात शाहजहांपुर में ट्रेन से गिरफ्तार करने की बात कही गई है। उस समय उनके पास लगभग 42 हजार रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कपड़े और एक टूथपेस्ट मौजूद था। गिरफ्तारी के बाद यह सभी सामान देवरिया कोतवाली पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया था।

आरोप है कि बाद में जब सामान लौटाया गया तो वे पूरे नहीं थे। याचिका के मुताबिक पुलिस द्वारा कुल नकदी में से केवल 7,208 रुपये ही वापस किए गए। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन में से एक, जो गिरफ्तारी के समय पिन लॉक था, लौटाते समय अनलॉक स्थिति में पाया गया। वहीं, टूथपेस्ट भी वापस नहीं किया गया।

अधिवक्ता ने कहा कि भले ही टूथपेस्ट एक मामूली वस्तु प्रतीत होती हो, लेकिन उसका वापस न किया जाना गंभीर संदेह पैदा करता है।

अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि यदि इतनी छोटी वस्तु भी सुरक्षित नहीं रखी गई, तो यह आशंका पैदा होती है कि अन्य वस्तुओं के साथ भी छेड़छाड़ हुई हो सकती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के अनलॉक मिलने से भी मामला और गंभीर हो गया है।

द्विवेदी के मुताबिक उक्त फोन से यूपीआई और अन्य डिजिटल सेवाएं संचालित होती थीं, जिससे निजता और कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन का सवाल उठ रहा है। इस प्रकरण पर अबतक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर
Previous Post

जौनपुर जिले में चीनी मांझे की चपेट में आने से चिकित्सक की मौत

Next Post

शाहजहांपुर में पांच साल पहले मिले जले हुए इंसानी अवशेषों की पहचान हुई, हत्या का मामला दर्ज

Related Posts

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post
बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

शाहजहांपुर में पांच साल पहले मिले जले हुए इंसानी अवशेषों की पहचान हुई, हत्या का मामला दर्ज

Recent Posts

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group