Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में तीन महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का दहेज हत्या का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

बहराइच जिले में बीते 24 घंटे के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में महिलाओं के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के पयागपुर निवासी सराफल अली ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी बहन नसरीन (22) का निकाह कटरा क्षेत्र के बनगांव निवासी फैजान से हुआ था।

मृतका के भाई सराफल अली के मुताबिक, रविवार रात जब उसने नसरीन को कॉल किया तो उसकी बात नहीं हो सकी और बाद में उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। सराफल ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

वहीं परसपुर निवासी कल्लू ने बताया कि उसने करीब तीन साल पहले उमरी बेगमगंज के आदमपुर निवासी नासिर से अपनी बहन नूरी सायदा (22) का निकाह कराया था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

कल्लू ने आरोप लगाया कि दहेज ना मिलने से ससुराल पक्ष ने लोगों ने बहन को जहर देकर मारने की कोशिश की और हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तीसरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है, जहां लालपुर चंद्रभान निवासी मिथिला देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती (22) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व ठाकुरपुर के हरिकेश भारती से किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मिथिला देवी के मुताबिक, दहेज ना मिलने पर सोमवार को उसकी हत्या कर शव घर में फंदे पर लटका दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

Tags: बहराइच में तीन महिलाओं की
Previous Post

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन, रुदौली में हुआ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

Next Post

PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन विफल, तीसरे चरण में गड़बड़ी से ‘अन्वेषा’ उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका

Next Post
ISRO का पीएसएलवी-सी62 रॉकेट पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 14 अन्य उपग्रहों के साथ रवाना

PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन विफल, तीसरे चरण में गड़बड़ी से ‘अन्वेषा’ उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता
  • KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा
  • बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका
  • अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Recent Comments

  1. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Iran में आर्थिक संकट के कारण शुरू प्रदर्शन देशभर में फैले; 2,200 से अधिक लोग हिरासत में

पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता

April 26, 2026
KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

April 26, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in