Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 11, 2026
in खेल, देश
0
न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य

वड़ोदरा, न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (84), हेनरी निकोल्स (62) और डेवोन कॉनवे (56) के अर्धशतकों की मदद से रविवार को यहां तीन मैच की वनडे श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 300 रन बनाए।

भारत के सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज डेरिल मिचेल अपनी जुझारू पारी से उम्मीदों पर खरे उतरे जिससे न्यूजीलैंड की टीम मध्य क्रम के लड़खड़ाने के बावजूद उबरने में सफल रही।

कॉनवे और निकोल्स ने आदर्श शुरुआत कराई लेकिन न्यूजीलैंड का मध्य क्रम इसका फायदा उठाने में विफल रहा। इसके बाद मिचेल ने 71 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए जबकि निकोल्स की 69 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े थे। कॉनवे ने 67 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाया।

भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो दो विकेट लिए जबकि स्पिनरों में कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।

सलामी बल्लेबाज कॉनवे और निकोल्स ने पहले 21 ओवरों में 117 रन की साझेदारी की लेकिन राणा (65 रन देकर दो विकेट) के दूसरे स्पेल ने कमाल कर दिया जिसमें उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। इसके बाद घरेलू टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए।

न्यूजीलैंड का स्कोर 22वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 117 रन से 38वें ओवर में पांच विकेट पर 198 रन हो गया। लेकिन मिचेल डटे रहे।

राणा ने 22वें ओवर में कॉनवे और निकोल्स के बीच शतकीय साझेदारी का अंत किया। उनकी ऑफ-कटर गेंद निकोल्स से दूर जा रही थी लेकिन बल्लेबाज ने आगे बढ़कर इसे खेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई, जिससे भारत को पहली सफलता मिली।

राणा ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए धीमी गेंदों के साथ कुछ तेज रफ्तार की गेंद भी डालीं। लेकिन 24वें ओवर की आखिरी गेंद कॉनवे के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों पर लग गई।

अगर कुलदीप यादव ने पांचवें ओवर में थर्ड मैन पर एक आसान कैच पकड़ लिया होता तो भारत को पहले विकेट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता, तब निकोल्स पांच रन पर थे।

सिराज ने एक धीमी गेंद पर विल यंग को आउट किया जबकि प्रसिद्ध कृष्णा (60 रन देकर दो विकेट) ने 37वें ओवर में मिचेल हे (12) को पवेलियन भेजा। ग्लेन फिलिप्स थोड़े सुस्त दिखे जिन्हें कुलदीप ने आउट किया।

न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवैल को श्रेयस अय्यर से शानदार हिट से रन आउट किया। पदार्पण करने वाले क्रिस्टियन क्लार्क ने 17 गेंद में तीन चौके से नाबाद 24 रन बनाए।

Tags: न्यूजीलैंड ने भारत को
Previous Post

प्रतापगढ़ में पेड़ से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का अंदेशा

Next Post

वजन घटाने वाली दवाएं शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकती हैं?

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
वजन घटाने वाली दवाएं शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकती हैं?

वजन घटाने वाली दवाएं शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकती हैं?

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group