अयोध्या, कोतवाली रुदौली के भेलसर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अयोध्या लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार की शाम लगभग 9 बजे बाइक से लखनऊ की जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से भेलसर गांव के निकट दर्दनाक मौत हो गई।
भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी भेलसर युवराज सिंह ने बताया कि अभिषेक पुत्र राधेश्याम 26 वर्ष ग्राम रतनपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या अपने घर से लखनऊ की ओर जा रहा था भेलसर गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक केन्द्र रूदौली लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भरके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।अभी कोई तहरीर नही मिली है।




