Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: कॉलोनी में खुलेआम तलवारें बांटने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गाजियाबाद: कॉलोनी में खुलेआम तलवारें बांटने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले की शालीमार गार्डन कॉलोनी में खुलेआम तलवारें बांटने के आरोप में सोमवार को हिंदू रक्षा दल नामक एक संगठन के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि हिंदू रक्षा दल नामक संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी तथा उसके साथियों ने शालीमार गार्डन कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर लोगों को तलवारें बांटी और जुलूस निकाल कर भड़काऊ नारेबाजी की। इस मामले में पिंकी समेत 17 नामजद तथा 24 से अधिक अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त भूपेंद्र चौधरी ‘पिंकी’ फिलहाल फरार है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) (दंगा करने का दोषी), 191(3) (दंगा करने का दोषी, घातक हथियार या किसी ऐसी चीज़ से लैस होना जिसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाए और जिससे मौत हो सकती है), 127(2) (गलत तरीके से कैद करना) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पाटिल ने बताया कि पुलिस की टीम शालीमार गार्डन कॉलोनी में जुलूस निकालने वाले पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वे हिंदू समर्थक और मुस्लिम विरोधी नारे लगा रहे थे। पदाधिकारियों ने इलाके में घर-घर जाकर लगभग दो दर्जन हथियार बांटे।

पाटिल ने कहा, ‘‘सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

दूसरी ओर, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी किए हैं। इनमें उसके बयान का एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें उसने कहा कि उन लोगों का सामना करने के लिए 250 हथियार बांटे गए हैं जो हिंदू परिवारों पर हमला करते हैं और हिंदू लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

पुलिस उपायुक्त पाटिल ने कहा कि पुलिस इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

Tags: गाजियाबाद: कॉलोनी में खुलेआम तलवारें
Previous Post

मकान में आग लगने से बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटों की मौत

Next Post

लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस में शामिल घोड़ा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस में शामिल घोड़ा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस में शामिल घोड़ा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group