Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस में शामिल घोड़ा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 30, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस में शामिल घोड़ा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में चोरी हुए ईरानी नस्ल के जुल्जनाह घोड़े को पांच दिन बाद पड़ोसी जिले उन्नाव से बरामद कर लिया गया और उसे चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि शिया समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखने वाला ‘दुलदुल’ (जुल्जनाह) घोड़ा 24 दिसंबर को तालकटोरा क्षेत्र से लापता हो गया था। यह ईरानी नस्ल का घोड़ा है। उसके लापता होने से खासकर शिया समुदाय में नाराजगी और चिंता व्याप्त थी।

उन्होंने बताया कि घोड़े की तलाश के लिये कर्बला इलाके और उसके आसपास लगे लगभग 24 सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गयी। इसके आधार पर उन्नाव जिले में उसे बरामद कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि एक फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति घोड़े को ले जाते हुए दिखा, जिससे यह पुष्टि हो गई कि घोड़ा चोरी हुआ था। फुटेज के लगातार विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान छोटू (25) के रूप में हुई। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान छोटू ने शुरू में घोड़ा चोरी करने की बात से इनकार किया लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत दिखाए जाने के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि छोटू लगभग डेढ़ साल पहले तक कर्बला में काम करता था। वहां वह अस्तबल और घोड़ों की देखभाल करता था। नौकरी छोड़ने के बाद वह इस खास घोड़े पर नजर रखे हुए था क्योंकि वह जानता था कि यह खास नस्ल का घोड़ा है और इसकी अच्छी कीमत मिल सकती है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छोटू ने अपने साले फिरोज की मदद से चोरी की। फिरोज फिलहाल फरार है। आरोप है कि घोड़े को उन्नाव जिले में अस्तबल चलाने वाले एक व्यक्ति को लगभग एक लाख 75 हजार रुपये में बेच दिया गया था। खरीदार को घोड़े के धार्मिक महत्व और उसके चोरी होने के बारे में पता नहीं था। आरोपी के खुलासे के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उन्नाव से घोड़ा बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से कर्बला वापस ले आई।

इस मामले में कर्बला के रहने वाले सैयद फैज़ी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि ज़ुल्जनाह घोड़े की चोरी से शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।

Tags: लखनऊ से चोरी हुआ मुहर्रम जुलूस
Previous Post

गाजियाबाद: कॉलोनी में खुलेआम तलवारें बांटने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ में 170 भेड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
लखनऊ में 170 भेड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ में 170 भेड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Recent Posts

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group