Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

व्यवसायी को डेटिंग ऐप के माध्यम से मिली महिला ने 53 लाख रुपये का लगाया चूना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 25, 2025
in क्राइम, देश
0

मुंबई के एक व्यवसायी को फर्जी निवेश योजना में पैसा लगाने के लिए तैयार करके एक महिला ने कथित तौर पर उसे 53 लाख रुपये का चूना लगाया। पीड़ित की महिला से एक डेटिंग ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शादी करने की इच्छा से एक डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था और उसके माध्यम से उसकी एक महिला से हुई, जिसने खुद की पहचान जुहू निवासी ‘प्रियंका गुप्ता’ के तौर पर की।

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने व्यवसायी को बताया कि वह अपने पति से अलग हो गई है और अपनी छह साल की बेटी के साथ रह रही है। इसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। जल्द ही उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को महिला ने व्यवसायी को बताया कि वह ‘मार्केट एक्सेस कंपनी’ नामक एक फर्म के माध्यम से सोने का व्यापार करती है और उसे भी इसमें निवेश करना चाहिए क्योंकि इससे अच्छा मुनाफा मिलता है।

शिकायतकर्ता अंततः निवेश करने के लिए सहमत हो गया। शिकायत के अनुसार, महिला ने कंपनी के मंच पर उसके लिए एक खाता बनाया और कुछ समय बाद उसने कुल 53.30 लाख रुपये जमा किए।

शिकायत के मुताबिक, इस कथित खाते में दिखा कि उनकी राशि बढ़कर 1.08 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन जब व्यवसायी ने कुछ राशि निकालने की कोशिश की, तो कंपनी के अधिकारियों ने उनसे कहा कि उन्हें पहले राशि का 30 प्रतिशत जमा करना होगा।

शिकायत में कहा गया है कि चूंकि वह पैसे का इंतजाम नहीं कर सका, इसलिए उसने अपनी मूल निवेश राशि की वापसी का अनुरोध किया, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधियों ने उसे टालमटोल भरे जवाब देने शुरू कर दिए। व्यवसायी ने धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराधों के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Tags: व्यवसायी को डेटिंग ऐप के माध्यम
Previous Post

कर्नाटक: चित्रदुर्ग जिले में स्लीपर कोच बस की लॉरी से टक्कर के बाद आग; 17 लोगों के मारे जाने की आशंका

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लखनऊ में स्‍थापित राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को किया समर्पित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लखनऊ में स्‍थापित राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को किया समर्पित

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group