सूत्रों अनुसार जिलाधिकारी को अधिकारियों द्वारा गलत सूचना दी जा रही है
अयोध्या, शीत लहर और अत्यधिक ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्डों (सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई सहित) के विद्यालयों की संचालन अवधि में बदलाव किया गया है।
नई टाइमिंग:
- पहले: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- अब: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थानों को इसकी सूचना दी है और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने अयोध्या सहित कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे सुबह के समय तापमान काफी गिर जाता है। इस बदलाव से छोटे बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों जैसे लखनऊ, चंदौली, अमेठी आदि में भी ठंड के कारण स्कूल टाइमिंग में बदलाव या छुट्टियां घोषित की गई हैं। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर भेजें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।




