Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उन्नाव में ईडी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल कब्जे में लिये

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
उन्नाव में ईडी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल कब्जे में लिये

उन्नाव जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े दो ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ईडी ने द्विवेदी के पैतृक गांव में उसके घर और नवाबगंज कस्बे में उसके चाचा के घर पर यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि ईडी की टीमें बुधवार को अजगैन थानाक्षेत्र के खजूर गांव में द्विवेदी के चाचा नृपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर पहुंची और घर पर ताला लगा होने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बाहर ही डेरा डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक, ईडी की टीमों ने देर शाम तक तलाशी ली और घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इससे पहले अक्टूबर माह में ईडी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के लखनऊ स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी।

हालांकि, इन मामलों में जांच एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने इस दौरान बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और कुछ डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ‘ड्रीम-11’ समेत अन्य माध्यमों से हुई कथित करोड़ों रुपये की कमाई का स्रोत क्या है और क्या इस धन का इस्तेमाल किसी अवैध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

अनुराग द्विवेदी बीते सात वर्ष से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है और वह मूल रूप से उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र की एक छोटी ग्राम पंचायत भीतरेपार के मजरे खजूर गांव का निवासी है।

अनुराग क्रिकेट और खिलाड़ियों पर आधारित वीडियो बनाता है। उसके यूट्यूब चैनल पर करीब 70 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

अनुराग 22 नवंबर को दुबई में एक क्रूज पर लखनऊ निवासी अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद भी चर्चा में आया था।

शादी में बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और मेहमानों के शामिल होने तथा कथित भव्य आयोजन के बाद उसकी संपत्ति और जीवनशैली को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। इसके कुछ ही दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं था। जांच एजेंसी की ओर से अब तक किसी तरह के जब्ती या निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि अनुराग द्विवेदी, उसके पिता व चाचा के घर पर छापेमारी की गयी है।

Tags: उन्नाव में ईडी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवे
Previous Post

अयोध्या में जिलाधिकारी निर्देश, सुबह ठंड, कोहरा!! सांय ठंड गायब? ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल 3:30 बजे तक खुलेंगे? Wow

Next Post

बहराइच: मदरसे की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना पर मुकदमा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बहराइच: मदरसे की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना पर मुकदमा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group