रायबरेली पुलिस ने कोडीन युक्त सीरप से जुड़े मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह को बुधवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह व मेडिसिन हाउस के संचालक प्रियांशू सिंह के विरूद्ध मिलएरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में प्रकाश आया कि अजय फार्मा द्वारा 5 से 6 लाख कफ सिरप की शीशी ली गयी थी।
पुलिस अजय फार्मा के बैंक अकाउंट को सीज करते हुए ट्रांजिक्शन की जाँच कर रही है जिससे इस मामले से जुड़े और लोगों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।
डिप्टी एसपी अरुण कुमार नौहवार ने बताया,कि इस मामले में दिवाकर सिंह की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है जबकि प्रियांशु सिंह की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी पुलिस की कई टीमें इसपर काम कर रही है।




