Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ पुलिस ने गला घोंटकर शव को जलाकर उन्नाव में फेकने का किया खुलासा; छह हत्यारोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
लखनऊ पुलिस ने गला घोंटकर शव को जलाकर उन्नाव में फेकने का किया खुलासा; छह हत्यारोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और उसके चंगुल से बचने के लिए तमाम चालें चलीं, मगर वे आखिर कानून के शिकंजे में आ ही गये।

हत्या के एक मामले में आरोपियों ने शव को जला दिया, स्मार्टफोन की जगह कीपैड मोबाइल फोन इस्तेमाल किये, बार-बार सिम कार्ड बदले और पुलिस को चकमा देने के लिए अंदरूनी सड़कों से यात्रा की, लेकिन यही एहतियाती उपाय पुलिस के लिये सुराग बन गए और छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की शातिर चालों की वजह से जांच की रफ्तार धीमी रही लेकिन हफ्तों की तहकीकात के बाद आरोपी आखिरकार पकड़े गये।

यह मामला लखनऊ के रहने वाले कबीर उर्फ शिव प्रकाश (42) की हत्या से जुड़ा है। उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके शव को जलाकर उन्नाव जिले में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि हत्या लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद के कारण हुई थी और यह मामला सबसे पहले 19 नवंबर को सामने आया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबीर के 15 नवंबर से घर नहीं लौटने पर निगोहां थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में उन्नाव के बीघापुर इलाके से आंशिक रूप से जला हुआ एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की जानकारी मिली थी।

तस्वीरों और अन्य पहचान चिह्नों की जांच के बाद, पीड़ित के परिवार ने शव की पहचान कबीर के रूप में की। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि जांचकर्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि आरोपियों ने जानबूझकर डिजिटल या भौतिक सुराग छोड़ने से परहेज किया था।

उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि कीपैड फोन पर भरोसा किया। बार-बार सिम कार्ड बदले और मुख्य सड़कों और सीसीटीवी कैमरा की पहुंच वाले रास्तों से परहेज किया।’

पुलिस के अनुसार, हत्या रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग के किनारे स्थित जमीन के एक कीमती टुकड़े से जुड़े पुराने विवाद के कारण हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन मूल रूप से कबीर की मां के नाम पर थी जिसे कई बार बेचा गया था तथा कबीर ने इन सौदों को चुनौती देते हुए अदालत में मामला दायर किया था और व्यक्तिगत रूप से मामले की पैरवी कर रहा था।

उनके मुताबिक, आरोपियों को लगा था कि अदालत उनके खिलाफ फैसला दे सकती है और उनके सामने एक बड़ी रकम वापस करने जैसी मुश्किल खड़ी हो सकती है।

पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को कबीर को कीपैड फोन से कॉल कर एक स्थान पर बुलाया गया था ताकि उसे शक न हो कि कोई और उससे संपर्क कर रहा है। इसमें दो कारों का इस्तेमाल किया गया था।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, जब कबीर मौके पर पहुंचा, तो उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बिठाया गया और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अंदरूनी लिंक रोड से ले जाया गया। कार के अंदर उसका गला घोंट दिया गया, जिसके बाद आरोपी एक सुनसान जगह की तलाश में अलग-अलग जिलों में घूमते रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आखिरकार उन्नाव जिले के बीघापुर पहुंचे जहां शव को सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया गया और पहचान छुपाने की कोशिश में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। लौटते समय आरोपियों ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़कर, उन्हें अनजान जगहों पर फेंककर सुबूत नष्ट कर दिये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद आठ दिसंबर को नागरम इलाके से सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पिंटू, विनोद, नीरज कश्यप और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल की गई दो कारें भी बरामद की गईं।

Tags: लखनऊ पुलिस ने गला घोंटक
Previous Post

नितिन नबीन सिन्हा बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

Next Post

यूपी 33 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत; बीएड योग्यता वाले शिक्षकों को करना होगा ब्रिज कोर्स

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post
यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में, 7,466 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी 33 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत; बीएड योग्यता वाले शिक्षकों को करना होगा ब्रिज कोर्स

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group