Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर में Terrorism के सपोर्ट सिस्टम पर कार्यवाही; संदिग्ध 150 से अधिक ओवर ग्राउंड वर्कर्स हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 13, 2025
in क्राइम, देश
0
sanketik photo

sanketik photo

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए 150 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया।

प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के आतंक नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, श्रीनगर में संदिग्धों को हिरासत में लिया जा रहा है, जबकि कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद और घाटी में सक्रिय अन्य आतंकी संगठनों के आतंक नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान के तहत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में एक साथ कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

आतंकवादियों, उनके ओजीडब्ल्यू और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवाद के पूरे समर्थन तंत्र को ध्वस्त करने की रणनीति के तहत आतंकवादियों, उनके ओजीडब्ल्यू और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। ड्रग तस्कर, नशा पेडलर, हवाला नेटवर्क से जुड़े लोग और अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों में शामिल तत्व भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। माना जाता है कि ड्रग तस्करी और अवैध वित्तीय गतिविधियों से प्राप्त धन का उपयोग अंततः जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने में किया जाता है।

आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री दृष्टिकोण अपनाने के दिए निर्देश 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ 360 डिग्री दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि केवल हथियार उठाने वाले आतंकवादियों पर ही नहीं, बल्कि आतंकवाद के पूरे समर्थन तंत्र को समाप्त किया जा सके और जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

सेना और सीमा सुरक्षा बल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ, ड्रग तस्करी और सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात

जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल अंदरूनी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में तैनात हैं, वहीं सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ, ड्रग तस्करी और सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात हैं।

Tags: जम्मू-कश्मीर में Terrorism के सपोर्ट
Previous Post

आयकर विभाग का फर्जी राजनीतिक दान दावों पर एसएमएस, ईमेल भेजना शुरू

Next Post

बहराइच में सो रही बच्ची को उठा ले जाने वाला भेड़िया मारा गया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post
sanketikphoto

बहराइच में सो रही बच्ची को उठा ले जाने वाला भेड़िया मारा गया

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group